भयानक हादसा: मशहूर पंजाबी सिंगर का हुआ एक्सीडेंट, सड़क किनारे तीन बार पलटी फार्च्यूनर... अस्पताल में भर्ती...

चंडीगढ़ I मशहूर पंजाबी कंपोजर, सिंगर और लिरिस्ट जानी जोहान का हाल ही गंभीर एक्सिडेंट हो गया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जानी जोहान दो अन्य साथियों के साथ मंगलवार शाम चंडीगढ़ के मोहाली सेक्टर 88 के पास एसयूवी से जा रहे थे कि उनकी कार दूसरी कार से टकरा गई। जानी जोहान और दोनों लोगों को हल्की चोटें आई थीं। अब जानी जोहान ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि उनकी तबीयत कैसी है। साथ ही जानी जोहान ने भगवान का शुक्रिया भी अदा किया है।
जानी जोहान मंगलवार शाम अपने दोस्त संग ट्रैवल कर रहे थे. तभी उनकी गाड़ी हादसे की चपेट में आ गई. उनकी कार मोहाली के सेक्टर 22 में दूसरी गाड़ी से टकराने के बाद पलट गई. एक्सीडेंट के तुरंत बाद जानी को अस्पताल ले जाया गया. जानी ने इंस्टा पोस्ट के कैप्शन में लिखा- आज आंखा ने मौत वेखी, पर फेर बाबे नानक नु वेख्या, सो आज मौत ते रब दोनों इकट्ठा वेखे... मैं ते मेरे दोस्त ठीक आ, बस हल्की सी चोटें आईं, दुआ में याद रखना. जानी.
