Begin typing your search above and press return to search.

जैकलीन को जेल से ठग सुकेश का खत: लिखा-बेबी गर्ल तुम्हरे लिए किसी भी हद तक जाऊंगा, तुम हमेशा मुस्कुराती रहो..

जैकलीन को जेल से ठग सुकेश का खत: लिखा-बेबी गर्ल तुम्हरे लिए किसी भी हद तक जाऊंगा, तुम हमेशा मुस्कुराती रहो..
X
By NPG News

एनपीजी डेस्क। 200 करोड़ की ठगी के मामले में जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने पत्र लिखकर होली पर जैकलिन को बधाई दी है। इंग्लिश में लिखे पत्र में सुकेश ने जैकलिन पर अपना प्यार लुटाया है। साथ ही मीडिया को भी हमेशा अपना वर्जन रखने के लिए धन्यवाद दिया है। बता दे इससे पहले जेल से पत्र लिखकर नेताओं पर आरोप लगाने के मामले में भी सुकेश चर्चित रहा था।


सुकेश ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से यह पत्र जैकलिन को भिजवाया है। पत्र में सुकेश ने लिखा है कि सबसे पहले मैं शानदार अमेजिंग और सबसे ब्यूटीफुल इंसान जैकलीन को होली की बधाई देता हूं। रंगों के इस त्यौहार में मैं वादा करता हूं कि जो भी रंग तुम्हारे जीवन से फीके पड़ गए हो या गायब हो गए हो वह 100 गुना बढ़कर तुम्हारे पास आएंगे। सुकेश ने जैकलिन के लिए लिखा की बेबी गर्ल तुम जानती हो कि मैं तुम्हारे लिए किसी भी हद तक जाऊंगा। मैं तुम्हें प्यार करता हूं बेबी मुस्कुराती रहो। तुम अच्छी तरह जानती हो बेबी की तुम मेरे लिए क्या और कितना मायने रखती हो। लव यू माय प्रिंसेस, माय बोम्मा, मेरी बी, मेरा प्यार, मेरी जैकी मैं तुम्हें बहुत मिस करता हूं।

जैकलिन के अलावा सुकेश ने मीडिया को भी धन्यवाद देते हुए कहा है कि मैं मीडिया फ्रेंड्स को धन्यवाद देता हूं कि वह हमेशा मेरा सपोर्ट करते हैं और मेरा वर्जन सामने रखते हैं। सुकेश ने परिवार, समर्थकों, दोस्तों, दुश्मनों, वकीलों को होली की बधाई दी है। साथ ही अपने पते में मंडोली जेल का एड्रेस लिखा है।

Next Story