
Jacqueline Fernandez
मुंबई I बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की अंतरिम जमानत 10 नवंबर तक बढ़ गई है। पटियाला हाउस कोर्ट ने आज यानी 22 नवंबर को जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया है। पिछली बार की ही तरह इस बार भी जैकलीन फर्नांडीज वकील की वेशभूषा में कोर्ट पहुंचीं थीं। बता दें कि ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ी 200 करोड़ के ठगी मामले में चल रही ईडी जांच में जैकलीन सह आरोपी हैं।
दरअसल, बताया जा रहा है कि जैकलीन की रेगुलर बेल के खिलाफ दायर किये गए ईडी के जवाब में बड़ा खुलासा हुआ है। ईडी का कहना है कि जैकलीन ने जांच के दौरान सबूतों के साथ छेड़छाड़ की थी। जैकलीन ने अपने मोबाइल से डेटा डिलीट किया था। उन्होंने जांच के दौरान देश छोड़कर फरार होने की कोशिश भी की थी। लेकिन एलओसी जारी होने के कारण वो कामयाब नहीं हो सकीं। ईडी का कहना ये भी है कि जैकलीन ने कभी भी जांच में सहयोग नहीं किया.ईडी के मुताबिक, जैकलीन का बर्ताव जांच के दौरान ठीक नहीं रहा है। वो सबूतों और गवाहों को नुकसान पहुंचा सकती है। इन्हीं खास दलीलों के साथ ईडी ने पटियाला हाउस कोर्ट में अपना जवाब दाखिल कर जैकलीन को बेल दिए जाने का विरोध किया है।
