Begin typing your search above and press return to search.

इस एक्ट्रेस के साथ 14 साल की उम्र में हुआ रेप, सलमान खान पर लगाया यौन शोषण का आरोप, बोली-मुझे गाली दी, पीटा फिर...

Actress 14 Years Rape | Somi Ali, Salman Khan | Somi Ali Salman Khan | Entertainment Somi Ali | Bollywood Somi Ali | Bollywood Salman Khan | Bollywood News |

इस एक्ट्रेस के साथ 14 साल की उम्र में हुआ रेप, सलमान खान पर लगाया यौन शोषण का आरोप, बोली-मुझे गाली दी, पीटा फिर...
X
By NPG News

मुम्बई। बॉलीवुड के टाइगर याने सलमान खान पर उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड सोमी अली ने कई गंभीर आरोप लगाए है। सोमी अली ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि सलमान के साथ थी तब वो दिन काफ़ी बुरे दिन थे। सोमी ने बताया कि पाकिस्तान से मुंबई सिर्फ सलमान से शादी करने आई थी। लेकिन उनका यह सपना अधूरा ही रह गया। 8 साल सलमान को डेट करने के बाद सोमी को सिर्फ धोखा मिला, जिसे वे अभी तक भूला नहीं पाई है। उन्होंने सलमान खान पर कई बड़े आरोप लगाए। इसके साथ ही ये भी कहा कि सलमान खान अपनी गलती की माफी मांगें। सोमी अली 90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं।

बता दें, एक्ट्रेस सोमी अली का अफेयर भी सलमान के साथ चला था। दोनों करीब 8 साल तक रिलेशन में रहे और फिर अलग हो गए। सोमी ने ब्रेकअप के लिए सलमान को ही जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने दो दशक पहले रिश्ता तोड़ दिया था।

सोमी की पोस्ट की शुरुआत उनके एनजीओ नो मोर टियर्स से हुई। इस पोस्ट में आगे वह लिखती हैं कि ये एनजीओ उन्होंने मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से पीड़ित लोगों के लिए शुरू किया था। नो मोर टियर्स की शुरुआत उन्होंने इसलिए की, क्योंकि बचपन में वह खुद यौन हिंसा की शिकार हुई हैं। उन्होंने बताया कि पांच साल की उम्र में उनका शारीरिक शोषण हुआ है। इसके बाद नौ साल की उम्र में पाकिस्तान में हाउस हेल्पर ने उनका शारीरिक शोषण किया।

सोमी ने आगे बताया कि 14 साल की उम्र में यूएस में उनके साथ दुष्कर्म हुआ। इसके बाद जब वह भारत आईं तो उस शख्स ने भी मेरे साथ घरेलू हिंसा की जिसको मैंने आठ साल तक डेट किया था। सोमी अपने अगले पोस्ट में लिखती हैं कि भारत आने का मेरा असली मकसद सलमान खान से शादी करना था। मैं उस वक्त 16 साल की भोली लड़की थी। उस वक्त मेरा दिमाग बिल्कुल बच्चों वाला था। मुझे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि जो किरदार उन्होंने वास्तविक जीवन में मेरे लिए निभाया था, उससे वह एकदम अलग थे।

सोमी ने सलमान पर 'शारीरिक और यौन शोषण' का भी आरोप लगाया और उनसे सार्वजनिक माफी की मांग की। उन्होंने कहा कि सलमान खान उनके शो फाइट ऑफ फ्लाइट को डिस्कवरी प्लस पर बैन करा दिया। सोमी ने खुलासा किया कि उनका एनजीओ भारत में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों सहित शारीरिक और यौन शोषण के शिकार लोगों की मदद करने के लिए काम कर रहा है।

सोमी ने कहा कि उसका नॉन प्रॉफिट ऑरगेनाइजेशन 'नो मोर टीयर्स' भी इस समुदाय के लिए काम करता है। सोमी ने कहा कि उनका शो उनके एनजीओ द्वारा किए गए काम को दिखाता था, जिसे कथित तौर पर सलमान खान के कारण प्रतिबंधित कर दिया गया था। सोमी ने आगे कहा कि हमने जिन 82% पीड़ितों को बचाया, वे भारतीय महिलाएं थीं। हमारे डॉन में 90% भारतीय पुरुष और महिलाएं हैं। मिस्टर सलमान खान ने डिस्कवरी प्लस से संपर्क करके और भारत में हमारे शो पर प्रतिबंध लगाकर इस काम को रोकने की कोशिश की है।

Next Story