Ira-Nupur Wedding: आज बनेंगी आमिर खान की लाडली दुल्हन, जोरो-शोरो से एक्टर के घर बजेगी शहनाई, जानिए कितने बेज बॉयफ्रेंड संग लेगी फेरे...

Aamir Khan, Ira Khan, Nupur Shikhar,
Ira-Nupur Wedding: मुंबई। बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के घर आज शहनाई बजने जा रही है। आमिर खान की बेटी इरा खान आज बुधवार 3 जनवरी 2024 शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बुधवार के दिन मुंबई के ताज लैंड्स एंड में आइा और उनके बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे की रजिस्ट्रार मैरिज होगी। रजिस्ट्रार मैरिज के बाद रिसेप्शन पार्टी होगी जिसमें परिवार के तकरीबन 900 लोग शामिल होंगे। वहीं आइा और नुपुर की बिग फैट इंडियन वेडिंग 4-5 दिन के बाद यानी 8 जनवरी के दिन उदयपुर राजस्थान में होगी।
कौन है इरा खान का बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे:- नुपुर का जन्म 17 अक्टूबर 1985 को पुणे में हुआ। नुपुर पेशे से एक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर हैं। साल 2020 में नुपुर की आइरा से बतौर फिटनेस ट्रेनर पहली बार मुलाकात हुई। समय के साथ दोनों एक-दूसरे के करीब आते चले गए और फिर नवंबर 2022 में नुपुर ने एक इवेंट के दौरान आइरा को शादी के लिए प्रपोज किया। इसके बाद ही आइरा ने सोशल मीडिया के जरिए नुपुर और अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया।