Begin typing your search above and press return to search.

Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: शादी के बंधन में बंधने जा रही आमिर खान की परी, जानिए कब एक्टर के घर में बजेगी शहनाई...

Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: शादी के बंधन में बंधने जा रही आमिर खान की परी, जानिए कब एक्टर के घर में बजेगी शहनाई...
X
By Gopal Rao

Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding : मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान अपने मंगेतर नुपुर शिखरे के साथ विवाह बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जनवरी 2024 में यह शादी उदयपुर में होगी। शादी का उत्सव तीन दिनाेें तक चलेगा। इस शादी में केवल परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे।

मीडिया के अनुसार, "इरा और नुपुर शिखरे सबसे पहले दिसंबर के अंत में मुंबई की अदालत में विवाह पंजीकरण कराएंगे। जिसके बाद वे जनवरी के पहले सप्ताह में अपने विवाह समारोह के लिए उदयपुर जाएंगे।" सूत्र ने आगे बताया कि यह निजी समारोह होगा और इसमें केवल परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे जैसा कि हाल ही में बी-टाउन शादियों में चलन रहा है।

आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी इरा ने 18 नवंबर, 2022 को फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे से सगाई की थी। सगाई समारोह में आमिर, रीना दत्ता, किरण राव, अभिनेता इमरान खान और परिवार के अन्य सदस्य शामिल हुए। पार्टी के लिए जहां इरा ने स्वीटहार्ट नेकलाइन स्ट्रैपलेस रेड गाउन चुना था, वहीं नुपुर ब्लैक पैंटसूट में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।इरा और नुपुर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराते हैं। नुपुर ने सितंबर 2022 में इटली में एक ट्रायथलॉन के दौरान इरा को प्रपोज किया था।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story