Begin typing your search above and press return to search.

Oscar Awards Indian Film : Naatu Naatu के अलावा इन भारतीय फिल्मों को भी मिला है ऑस्कर अवार्ड्स, जानिए उनके नाम...

Oscar Awards Indian Film: आर आरआर के अलावा इन भारतीय फिल्मों को भी मिला ऑस्कर है, जानिए नाम

Oscar Awards Indian Film : Naatu Naatu के अलावा इन भारतीय फिल्मों को भी मिला है ऑस्कर अवार्ड्स, जानिए उनके नाम...
X
By NPG News

Indian Film Oscar Awards - मुंबई I फिल्म का दो ऑस्कर अवार्ड्स इस भारतीय फिल्मों को भी मिला है। जो देश -दुनिया में भारतीय सिनेमा को एक अलग पहचान दिया है। दुनिया के सबसे फेमस अवॉर्ड्स में से एक 95th The Academy Awards यानि ऑस्कर अवार्ड्स भारत को भी मिल चुका है। एस एस राजामौली की फिल्म RRR के सॉन्ग Naatu Naatu को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए और भारत की डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर अवार्ड मिला है। जानते है ये पहली बार हुआ इससे पहले भी किसी भारतीय फिल्म को ऑस्कर मिला है या नही।

भानू अथैया- भारत को अपना पहला ऑस्कर अवॉर्ड 1983 में मिला था। फिल्म गांधी के लिए भानू अथैया को बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। भानू ने जॉन मोलो के साथ मिलकर गांधी फिल्म के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किया था।


सत्यजीत रे- भारतीय सिनेमा के सबसे महानतम फिल्मकारों में से एक सत्यजीत रे को 1992 में मिला था। सत्यजीत रे को मोशन पिक्चर्स की कला में उनके दुर्लभ महारत और उनके गहन मानवीय दृष्टिकोण की पहचान के लिए 64th ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। सत्यजीत के खराब स्वास्थ्य के कारण वो खुद ऑस्कर समारोह में नहीं जा सके थें, जिस कारण उन्हें यह पुरस्कार उनके घर आकर दिया गया था।


रेसुल पूकुट्टी- साल 2009 में आई स्लमडॉग मिलियनेयर को पूरे विश्व में खूब सराहा गया था। फिल्म ने 81st में तीन कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड जीता था। इसमें रेसुल पूकुट्टी को बेस्ट साउंड मिक्सिंग के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला था।


गुलजार- स्लमडॉग मिलियनेयर के 'जय हो' गीत के लिए गीतकार गुलजार को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड मिला था।


ए आर रहमान- संगीत की दुनिया में भारत का नाम ऊंचा करने वाले ए आर रहमान को 81st में दो ऑस्कर अवॉर्ड मिले थे। इसमें एक जय हो के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग और बेस्ट ओरिजिनल स्कोर का ऑस्कर अवॉर्ड मिला था।




Next Story