Begin typing your search above and press return to search.

Hrithik Roshan-Saba Breakup: टूट गया ऋतिक रोशन और सबा आजाद का रिश्ता! गर्लफ्रेंड ने बताई ब्रेकअप होने की ये बड़ी वजह...

Hrithik Roshan-Saba Breakup: टूट गया ऋतिक रोशन और सबा आजाद का रिश्ता! गर्लफ्रेंड ने बताई ब्रेकअप होने की ये बड़ी वजह...

Hrithik Roshan-Saba Breakup: टूट गया ऋतिक रोशन और सबा आजाद का रिश्ता! गर्लफ्रेंड ने बताई ब्रेकअप होने की ये बड़ी वजह...
X
By Gopal Rao

Hrithik Roshan-Saba Breakup: मुंबई। ऋतिक रोशन बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि वह अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा का विषय बने हुए नजर आ जाते हैं। सुजैन खान के साथ में तलाक के बाद वह एक्ट्रेस और सिंगर सबा आजाद को डेट करने लगे थे। पिछले दो सालों से दोनों की जोड़ी फैन्स द्वारा काफी पसंद की जा रही थी। लेकिन पिछले कुछ समय से ऋतिक रोशन और सबा आजाद के ब्रेकअप की चर्चा हो रही है। इसके चलते फैंस भी काफी ज्यादा हैरान है। तो आइए जानते क्या है माजरा...

जानकारी के मुताबिक, इन खबरों के पीछे की एक बड़ी वजह लोग इसे भी मान रहे हैं कि लंबे वक्त से ऋतिक और सबा को साथ नहीं देखा गया है। कुछ वक्त से ऋतिक रोशन बड़े-बड़े इवेंट्स और पार्टिज में अकेले ही नजर आते हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी ऋतिक ने अकेले ही शिरकत की थी। उस वक्त भी दोनों के बीच के मन-मुटाव की खबरों को हवा मिली थी। लेकिन जब हाल ही में फराह खान की मां की डेथ हुई, तो ऋतिक रोशन यहां भी उनसे मिलने अकेले ही पहुंचे थे। ऐसे में लोगों का शक और भी बढ़ गया। इतना ही नहीं कुछ वक्त पहले ही सबा आजाद ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एक बड़ा हिंट भी दिया था। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए इस बात का खुलासा किया था कि ऋतिक को डेट करने का बुरा असर उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर पड़ा है। उन्होंने बताया था कि इस रिलेशनशिप की वजह से उन्हें काम नहीं मिल रहा है। लोगों को लगता है कि वो इतने बड़े एक्टर की गर्लफेंड है, तो उन्हें भला काम की क्या ही जरूरत होगी।

सबा आजाद ने किया खुलासा:- सबा आजाद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके यह दावा किया था कि ऋतिक रोशन को डेट करने के बाद से उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर काफी असर पड़ा है। उनके रिलेशनशिप की वजह से उन्हें काम मिलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को ऐसा लगता है कि वह इतने बड़े एक्टर की गर्लफ्रेंड है तो उन्हें काम की क्या जरूरत होगी। ऋतिक रोशन और सबा आजाद ने कभी भी खुद से ब्रेकअप को लेकर नहीं कहा है। हालांकि पहले उन्हें हमेशा एक साथ देखा जाता था। अब की बात करें तो अब उन्हें जल्दी स्पार्ट नहीं किया जाता है। ऐसे में लोगों ने यह क्यास लगाया है कि उनका ब्रेकअप हो चुका है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story