ICU में भर्ती हुई सिंगर आशा भोसले, हेल्थ पर आया बड़ा अपडेट, जानिए अब कैसी है तबीयत...

ICU में भर्ती हुई सिंगर आशा भोसले, हेल्थ पर आया बड़ा अपडेट, जानिए अब कैसी है तबीयत...
X
Asha Bhosle Health Update: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर आशा भोसले को लेकर सोशल मीडिया पर चिंताजनक खबरें वायरल हो रही है. बताया जा रहा है की उन्हें हार्ट अटैक आया है और उन्हें आनन-फानन में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

Asha Bhosle Health Update News: मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले की तबीयत को लेकर चिंताजनक खबरें सामने आई है. बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया है और मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. इसके बाद हर कोई अपनी फेवरेट गायिका के लिए दुआ करने लगा, लेकिन थोड़ी देर बाद ही उनकी पोती जनाई भोसले ने दादी की हेल्थ पर अपडेट दिया है. और बताया कि उन्हें ICU में रखा गया है.

सिंगर आशा भोसले के लिए दुआओं का दौर जारी

ऐसे में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारें उनकी सेहत के लिए दुआ करने लगे. अनुपम खेर संजय कपूर, तनीषा मुखर्जी, और नील नितिन मुकेश के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट शेयर कर उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है. वहीं, उनकी हेल्थ पर बड़ा अपडेट आ गया है. जिसे सुनकर उनके फैंस ने राहत की सांस ली है.


डॉक्टरों ने सिंगर आशा भोसले के सेहत पर क्या कहा

आशा भोसले की सेहत को लेकर बीते दिन ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर ने सिंगर की हेल्थ को लेकर जानकारी दी थी. सबसे पहले उन्होंने ही बताया था कि आशा भोसले को उनके अस्पताल में एडमिट करवाया गया है. उम्मीद की जा रही है कि ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर्स आज सिंगर की हेल्थ को लेकर नया बयान जारी कर सकते हैं. हालांकि, अब तक कोई फ्रेश ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आई है. सभी लोग आशा भोसले की तबीयत के बारे में जानने को बेताब हैं.

आशा भोसले की हेल्थ पर बड़ा अपडेट

दिग्गज गायिका की हालत में पहले से काफी सुधार है और वह तेजी से रिकवर कर रही हैं. यह जानकारी आशा भोसले के एक करीबी सूत्र ने मीडिया से बातचीत में दी है. सूत्र ने कहा, "आशा जी की हालत अब काफी बेहतर है और वह ठीक हो रही हैं. चिंता की कोई बड़ी बात नहीं है." हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने अभी तक उनकी सेहत को लेकर कोई औपचारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया है.


आशा की पोती जनाई भोसले किया खबरों का खंडन

शनिवार रात को आशा की पोती जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर स्थिति साफ की थी. उन्होंने उन खबरों का खंडन किया जिनमें कार्डियक अरेस्ट की बात कही जा रही थी. जनाई ने लिखा, "मेरी दादी को बहुत ज्यादा थकान और सीने में इन्फेक्शन चेस्ट इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल लाया गया है. हम आप सभी से इस मुश्किल समय में हमारी निजता का सम्मान करने की गुजारिश करते हैं. उनका इलाज चल रहा है और हमें पूरी उम्मीद है कि वह जल्द स्वस्थ हो जाएंगी."

Tags

Next Story