Begin typing your search above and press return to search.

Honey Singh New Song: हनी सिंह का नया गाना 'MANIAC' ने मचाया तहलका, लगाया भोजपुरी तड़का, 24 घंटे में बना दिया बड़ा रिकॉर्ड...

Honey Singh New Song: हनी सिंह का नया गाना 'MANIAC' ने मचाया तहलका, लगाया भोजपुरी तड़का, 24 घंटे में बना दिया बड़ा रिकॉर्ड...

Honey Singh New Song: हनी सिंह का नया गाना MANIAC ने मचाया तहलका, लगाया भोजपुरी तड़का, 24 घंटे में बना दिया बड़ा रिकॉर्ड...
X
By Gopal Rao

Honey Singh New Song: मुंबई। मशहूर रैपर हनी सिंह के नए भोजपुरी रेप सॉन्ग 'मैनिएक' ने रिलीज होते ही दो दिनों में यूट्यूब के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी तहलका मचा दिया है। 'दिदिया के देवरा चढ़वले बाटे नजरी...' लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि लोग इस पर जमकर रील्स बना रहे हैं। इस गानें में ईशा गुप्ता के बेहतरीन डांस मूव्स ने सभी को उनका दीवाना बना दिया है। इतना ही नहीं गाना रिलीज होते ही कुछ ही घंटों में ट्रेंड करने लगा और अब हनी सिंह ने अपने भोजपुरी रेप सॉन्ग को लेकर सोशल मीडिया पर एक खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने अपने फैंस को बताया है कि 'मैनिएक' ने यूट्यूब पर नया रिकॉर्ड बना डाला है।

दरअसल, हनी सिंह ने बताया कि 'मैनिएक' को पिछले 24 घंटों में दुनिया भर में सबसे ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा गया है। साथ ही उन्होंने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'इंटरनेट पर ये गाना सबको खूब एंटरटेन कर रहा है। #Maniac पिछले 24 घंटों में दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखा गया वीडियो है।' इसके साथ ही उन्होंने व्यूज और लाइक का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। खास बात तो यह है कि इस बार चर्चा का कारण सिर्फ गाना नहीं बल्कि इसमें दिया गया भोजपुरी ट्विस्ट है। जी हां, भोजपुरी लिरिक्स 'दिदिया के देवरा चढ़वले बाटे नजरी...' के कारण ही ये छाया हुआ है।

'मैनिएक' गाने में ईशा गुप्ता नजर आ रही हैं जो भोजपुरी बोल पर डांस करती दिख रही हैं। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर कुछ ही घंटों में यह ट्रेंड करने लगा। इस गाने में सबसे बड़ा सरप्राइज एलिमेंट दर्शकों के लिए भोजपुरी तड़का था। इस गाने में कुछ देर के लिए ईशा गुप्ता दिखाई देती है और उसी दौरान भोजपुरी गाना सुनाई देता है। बता दें कि हनी सिंह के इस गाने में भोजपुरी वाले पार्ट को रागिनी विश्वकर्मा ने गया है, जबकि अर्जुन अजनबी ने इसे लिखा है। वहीं हनी सिंह कुछ दिनों से अपने 'मिलियनेयर इंडिया टूर' को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं।

भोजपुरी को लेकर यूजर्स ने की तारीफ

हनी सिंह के इस गाने में भोजपुरी को जोड़ने को लेकर यूजर्स ने जमकर उनकी तारीफ की है। एक यूजर ने यूट्यूब पर ही कमेंट करते हुए भोजपुरी में लिखा, “गर्दा उड़ा देहल् भाई।” एक अन्य ने लिखा, “भोजपुरी और पंजाबी पागल कर देने वाला कोलैब है।” एक और यूजर ने लिखा, “पूरे बिहार और यूपी की ओर से आप को दिल से धन्यवाद हनी पाजी।” इसी तरह लोगों ने हनी सिंह की लोगों ने खूब तारीफ की है।


Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story