Begin typing your search above and press return to search.

Honey Singh New Music Video: 10 साल बाद अधूरी कहानी होगी पूरी, हनी सिंह के पुराने हिट सॉन्ग का म्यूजिक वीडियो जल्द रिलीज, जानिए कौन सी एक्ट्रेस आएंगी नजर

भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के फेमस रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह एक बार फिर अपने फैंस के लिए कुछ खास लेकर आ रहे हैं। करीब एक दशक पहले रिलीज हुआ उनका लोकप्रिय ऑडियो सॉन्ग 'One Thousand Miles' अब म्यूजिक वीडियो के रूप में सामने आने वाला है। खुद हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए इसे अपने जीवन का "अधूरा अध्याय" बताया है, जो अब पूरा होने जा रहा है।

Honey Singh New Music Video: 10 साल बाद अधूरी कहानी होगी पूरी, हनी सिंह के पुराने हिट सॉन्ग का म्यूजिक वीडियो जल्द रिलीज, जानिए कौन सी एक्ट्रेस आएंगी नजर
X

Honey Singh New Music Video

By Supriya Pandey

भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के फेमस रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह एक बार फिर अपने फैंस के लिए कुछ खास लेकर आ रहे हैं। करीब एक दशक पहले रिलीज हुआ उनका लोकप्रिय ऑडियो सॉन्ग 'One Thousand Miles' अब म्यूजिक वीडियो के रूप में सामने आने वाला है। खुद हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए इसे अपने जीवन का "अधूरा अध्याय" बताया है, जो अब पूरा होने जा रहा है।

10 साल पुराने हिट ट्रैक को मिल रहा नया रूप-

हनी सिंह का यह इमोशनल ट्रैक साल 2014 में रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने खूब सराहा था। गाने के बोल खुद हनी सिंह और लिल गोलू ने लिखे थे, जबकि इसका म्यूजिक कंपोज़िशन भी हनी सिंह ने ही किया था। यह गाना उस दौर में युवाओं के दिलों पर छा गया था और यूट्यूब पर अब तक इसे 1.5 करोड़ से ज्यादा लोग सुन चुके हैं। अब इतने सालों बाद सिंगर ने फैसला किया है कि इस गाने को एक खूबसूरत म्यूजिक वीडियो का रूप दिया जाए, ताकि इसकी भावनात्मक गहराई को और ज्यादा दर्शाया जा सके।

मैंडी टाखर होंगी हनी सिंह के साथ-

इस बार 'वन थाउजेंड माइल्स' के वीडियो में हनी सिंह के साथ पंजाबी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री मैंडी टाखर नजर आने वाली हैं। हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- मेरे जीवन का अधूरा अध्याय अब पूरा हो रहा है। ‘वन थाउजेंड माइल्स’ सिर्फ एक गाना नहीं है, यह मेरी जिंदगी की कहानी है। मैं इसे स्क्रीन पर लाकर बेहद उत्साहित हूं। उनकी यह भावुक पोस्ट उनके फैंस के लिए काफी उत्साहजनक है, जो सालों से इस गाने को विजुअल फॉर्म में देखने का इंतजार कर रहे थे।

हनी सिंह का सफर-

हनी सिंह को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। 'ब्राउन रंग', 'अंग्रेजी बीट', 'लुंगी डांस' और 'देसी कलाकार' जैसे गानों से उन्होंने न सिर्फ म्यूजिक चार्ट्स पर राज किया, बल्कि एक यूथ आइकन के रूप में अपनी खास जगह बनाई। रैप म्यूजिक को भारतीय फिल्मों में पहचान दिलाने में उनका बड़ा योगदान रहा है। सिंगिंग के अलावा हनी सिंह ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया है। उन्होंने ‘मिर्जा: द अनटोल्ड स्टोरी’ जैसी पंजाबी फिल्म में काम किया था, जिसमें उनके अभिनय को सराहा गया और उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड भी मिला। इसके अलावा वो फिल्म ‘तू मेरा 22 मैं तेरा 22’ में भी नजर आ चुके हैं।

फैंस कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार

‘वन थाउजेंड माइल्स’ का वीडियो वर्जन कब रिलीज होगा, इसकी डेट फिलहाल घोषित नहीं की गई है, लेकिन हनी सिंह के पोस्ट के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस का एक्साइटमेंट चरम पर है। हर कोई इस खास म्यूजिक वीडियो को देखने को बेताब है।

Next Story