Begin typing your search above and press return to search.

Hina Khan Hospital Admitted: बोल्ड एक्ट्रेस हिना खान को ये क्या हुआ, चार दिन से हॉस्पिटल में है भर्ती, तस्वीरें आई सामने...

Hina Khan Hospital Admitted: बोल्ड एक्ट्रेस हिना खान को ये क्या हुआ, चार दिन से हॉस्पिटल में है भर्ती, तस्वीरें आई सामने...
X
By Gopal Rao

Hina Khan Hospital Admitted: मुंबई। टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वो हॉस्पिटल में भर्ती हैं। वो भी चार दिन से। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपने बीमार होने की खबर दी है। जैसे ही हिना के फैंस को उनकी हालत का पता चला सभी परेशान हो गए। हालांकि, हिना ने पोस्ट में ये भी बताया कि अब उनकी तबीयत कैसी है।


दरअसल, हिना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली में उन्हें अस्पताल के बेड पर बैठे हुए देखा जा सकता है। वह खिड़की से बाहर की तरफ देख रही हैं। जबकि दूसरी तस्वीर एक थर्मामीटर की है जिसे हिना ने अपने हाथ में थामा हुआ है। थर्मामीटर पर हिना का बॉडी टेंपरेचर 102 डिग्री दिख रहा है। हिना थर्मामीटर वाली तस्वीर पर लिखा, “मुझे हाई लेवेल बुखार है। चार भयानक रातें झेलनी पड़ीं। यह ऐसे कम नहीं होगा। लगातार 102-103 डिग्री उफ़्फ़ अब कोई ताकत नहीं बची। यह दुखदायी है। जीवन अपडेट उन सभी के लिए जो मेरे लिए चिंतित हैं, मैं वापस लौटूंगी। इंशाल्लाह, कृपया अपना प्यार भेजें।” हिना खान के मैसेज मुताबिक वह पिछले 4 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। धीरे-धीरे रिकवर हो रही हैं। हिना ने बहुत जल्द ठीक होने की उम्मीद जताई है। वर्क फ्रंट की बात करें तो हिना खान हाल ही में ‘कंट्री ऑफ ब्लाइंड’ में नजर आई थीं। एचजी वेल्स के नॉवेल ‘साइटलेस’ पर आधारित है।


बता दे कि, हिना खान स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मशहूर हुई थीं। बाद में वो रियलिटी शो 'बिग बॉस' में भी शामिल हुईं। पिछले दिनों उनकी फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' अमेरिका में रिलीज की गई। फिल्म में हिना के दमदार अभिनय की खूब तारीफ हो रही है। फिल्मों और सीरियल के अलावा हिना खान कई सारे हिट म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बन चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके मिलियन्स में फॉलोवर्स हैं। हिना अपने अलग अंदाज और स्टाइलिंग के लिए अपने फॉलोवर्स के बीच मशहूर हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story