हे मां माताजी! ये क्या हुआ तारक मेहता की दयाबेन को, हालत देख चौंक जाएंगे आप...
Entertainment News

मुंबई I तारक मेहता का उल्टा चश्मा हर दिल अजीज है। इसे चाहने वालों की एक लंबी फैन लिस्ट है। यही कारण है ये कि ये शो जल्द ही अपने 15 साल पूरे करने वाला है लेकिन तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम की दयाबेन यानी दिशा वकानी को लेकर एक खबर सामने आई है और उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दिशा अपनी आपबीती कहानी बताती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो को देखने के बाद से ही फैंस समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर दिशा के साथ क्या हुआ है। तो जानते हैं इस वायरल वीडियो की सच्चाई...
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो क्लिप आज की नहीं बल्कि साल 2008 में आई फिल्म 'के कंपनी' का है। जिसमें तुषार कपूर और अनुपम खेर लीड रोल में थे। वीडियो में देख सकते हैं कि दिशा वकानी गोद में एक बच्चा लिए बैठी हैं और अपनी दर्दनाक कहानी सुना रही हैं। बच्चा रो रहा होता है और दिशा वकानी के आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। वो सिस्टम को दोषी ठहरा रही होती हैं। इस फिल्म में तुषार कपूर एक पत्रकार होते हैं और वो दुनिया के सामने दिशा वकानी की आपबीती सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'अब समझा कि दया भाभी इतना खोई-खोई क्यों रहती हैं', तो दूसरे ने लिखा,'तारक मेहता में वापस लौट जाओ।' यहां देखिए वीडियो...
बता दे कि, दिशा वकानी ने भी फिल्मों में पैर जमाने की काफी कोशिश की थी। उन्होंने जोधा अकबर समेत कई फिल्मों में छोटी भूमिका निभाई पर कामयाबी नहीं मिली। पहचान उन्हें तारक मेहता से ही मिली। इस सीरियल में भी वो साल 2017 के बाद से नजर नहीं आई हैं। हाल ही में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है तब से तारक मेहता का उल्टा चश्मा में उनकी वापसी के कयास लगाए जा रहे हैं।