Begin typing your search above and press return to search.

Har Har Mahadev Song: OMG 2 का नया गाना हर हर महादेव रिलीज, माथे पर भस्म लगाकर अक्षय कुमार ने किया शिव तांडव...देखें वीडियो...

Har Har Mahadev Song: OMG 2 का नया गाना हर हर महादेव रिलीज, माथे पर भस्म लगाकर अक्षय कुमार ने किया शिव तांडव...देखें वीडियो...
X
By Gopal Rao

Har Har Mahadev Song : मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ओह माय गॉड-2' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। वहीं फिल्म OMG 2 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए ट्रीट है। मूवी का नया गाना रिलीज हुआ है। गाने का टाइटल है हर हर महादेव, जैसे कि टाइटल से समझ आता है ये गाना महादेव को डेडिकेटेड है। गाने में शिव की भक्ति दिखाई गई है। इस गाने में अक्षय कुमार शिव तांडव करते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल, अक्षय कुमार ने फिल्म 'ओह माय गॉड-2' के दूसरे गाने का एक मोशन पोस्टर रिलीज किया था, जिसकी जानकारी देते हुए अक्षय ने बताया था कि उनका गाना 27 तारीख को 'हर-हर महादेव' गाना रिलीज होगा। अब ये गाना फाइनली ऑडियंस के सामने है। बड़ी जटाओं और चेहरे पर राख लगाए, हाथ में डमरू लिए शिव की तरह कभी मंद-मंद मुस्काते तो कभी रौद्र रूप को दर्शाते हुए अक्षय कुमार ने खुद को इसमें खुद को रम दिया है। भोलेनाथ को समर्पित इस गाने के लिरिक्स तो कैची हैं ही, लेकिन इसी के साथ जिस तरह से अक्षय ने गाने में शिव तांडव करते हुए भगवान शंकर के रूप को दर्शाया है, वह भी काबिले तारीफ हैं। यहां देखें वीडियो...

बता दें कि, 11 अगस्त रिलीज हो रही इस फिल्म का क्लैश गदर 2 से होगा। हाल ही में अटकलें थीं ओएमजी 2 की रिलीज डेट आगे खिसक सकती है। इस बात में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा अक्षय कुमार ने अपने पोस्ट में किया है। सॉन्ग हर हर महादेव का यूट्यूब लिंक शेयर कर उन्होंने रिलीज डेट फिर से अनाउंस की, बताया कि मूवी 11 अगस्त को ही रिलीज की जाएगी। लंबे गैप के बाद बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी मूवीज का क्लैश देखने को मिलेगा दोनों मूवीज में बड़े स्टार हैं। देखना होगा अक्षय का पलड़ा भारी होगा या सनी देओल का गदर 2 और ओएमजी दोनों का पहला पार्ट सुपर डुपर हिट रहा था। ऐसे में दोनों फिल्मों से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। बस कुछ दिन का और इंतजार फिर मालूम पड़ेगा कौन सी फिल्म बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story