Begin typing your search above and press return to search.

Happy Birthday Ranbir Kapoor: रणबीर मना रहे अपना जन्मदिन, आलिया से पहले दीपिक-कैट नहीं ,इस एक्ट्रेस के लिए थे पागल

Happy Birthday Ranbir Kapoor: रणबीर मना रहे अपना जन्मदिन, आलिया से पहले दीपिक-कैट नहीं ,इस एक्ट्रेस के लिए थे पागल
X

Ranbir Kapoor, Alia Bhatt 

By NPG News

मुंबई I Happy Birthday Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर अपना 40वां जन्मदिन आज मना रहे हैं। आज यानी 28 अक्टूबर को शादी के बाद यह रणबीर कपूर का पहला जन्मदिन है। इस बार अपने जन्मदिन को खास तरीके से सेलिब्रेट किया। रणबीर ने जन्मदिन के मौके पर एक बर्थडे पार्टी रखी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सेलिब्रिटीज आई थी । इस दौरान के कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी भी पहुंचे थे।बता दें कि आकाश अंबानी रणबीर कपूर के क्लोज फ्रेंड हैं और उनके हर फंक्शन में वे जाते हैं।

रणबीर कपूर ने इसी साल अप्रेल में आलिया भट्ट से शादी की थी और अब पिता बनने वाले है। साथ ही अभी रणबीर की बहुप्रतिक्षीत फिल्म ब्रह्मास्त्र भी रिलीज हुई। जिसको लोगो ने पसंद किया। अब जानते है रणबीर कपूर के जीवन के कुछ पहलू....

रणबीर करते हैं लोगों के दिलों पर राज

रणबीर कपूर की पहली फिल्म 'सांवरिया' थी। उसी समय से उन्होनें लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। आज के समय रणबीर कपूर हर किसी की पहली पसंद हैं। रणबीर कपूर ऋषि कपूर और नीतू कपूर के घर में हुआ था। वो कपूर खानदान की चौथी पीढ़ी है। रणबीर कपूर के साथ भले ही कपूर परिवार का नाम जुड़ा हो, लेकिन उन्होंने अपने शानदार अभिनय से करोड़ो लोगों का दिल जीत रहे है।

रणबीर कपूर की पढ़ाई

रणबीर कपूर ने अपनी पढ़ाई मुंबई से की है। रणबीर ने खुद ही इस बात का खुलासा किया था कि जब वह छोटे थे तो उनका पढ़ाई में बिलकुल भी मन नहीं लग रहा। रणबीर कपूर ने दक्षिण मुंबई के माहिम में बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में पढ़ाई पूरी की थी। जब रणबीर 10वीं पास हुए तो उनकी दादी कृष्णाराज कपूर ने घर में पार्टी दी। जिसमें कई सितारे शामिल हुए थे। बता दें कि रणबीर ने खुलासा किया था कि उन्होंने कपूर खानदान में सबसे अधिक पढ़ाई को पूरा किया।

रणबीर कपूर का अफेयर

रणबीर कपूर ने फिल्मे इंट्री से पहले अवंतिका मलिक को डेट कर चुके है। जो इमरान खान की पत्नी है। कहते हैं कि रणबीर का अवंतिका पर बहुत बड़ा क्रश था। अवंतिका 'जस्ट मोहब्बत' टेलीविज़न सीरियल में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर कार्य कर चुकी हैं। रणबीर को अवंतिका इतनी पसंद थीं कि वो रोज ही इस TV शो के सेट पर उनसे मिलने चले जाते थे। खबरों की माने तो दोनों तकरीबन पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया।

उसके बाद रणबीर का नाम सोनम से भी जुड़ा था लेकिन ये रिश्ता सिर्फ नाम का रहा। बाद में रणबीर कपूर का लंबा रिलेशन दीपिका पादुकोण से रहा और कैटरीना की इंट्री के बाद दोनों का रिलेशन टूट गया। रणबीर और कैटरीना का भी लव लिवइन रिलेशनशिप रहा है। बाद दोनों का रिश्ता ब्रेक हो गया और आज दोनों अपने लाइफ में आगे बढ़ चुके है। अब रणबीर सिर्फ और सिर्फ आलिया के है। दोनों की शादी हो चुकी है। मतलब कि 2017 में 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग के दौरान आलिया और रणबीर की मुलाकात हुई और दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं और जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत इस दुनिया में करने जा रहे हैं।

रणबीर कपूर के करियर शुरुआत

अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी की मूवी 'ब्लैक' में संजय लीला भंसाली को असिस्ट भी कर चुके है। रणबीर कपूर ने एक अभिनेता के रूप में वर्ष 2007 में संजय लीला भंसाली की फ़िल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया था। सांवरिया' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। सांवरिया' के उपरांत 'अजब प्रेम की गजब कहानी','रॉकस्टार' और 'बर्फी' तक आते-आते रणबीर कपूर ने यह साबित कर दिया कि वह एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं।

साल 2021 तक की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर 330 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। रणबीर एक फिल्म के लिए 7-8 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर फिल्मों और विज्ञापन, ब्रांड आदि से भी इनकम करते हैं।

Next Story