Begin typing your search above and press return to search.

हंसिका मोटवानी की शादी की रस्में शुरू: माता की चौकी में दुल्हन की जोड़ी में दिखी एक्ट्रेस, जानिए किसकी बनने जा रही दुल्हन...

हंसिका मोटवानी की शादी की रस्में शुरू: माता की चौकी में दुल्हन की जोड़ी में दिखी एक्ट्रेस, जानिए किसकी बनने जा रही दुल्हन...
X
By NPG News

मुंबई I हिंदी फिल्मों में बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस करियर की शुरुआत करने वाली और फिर साउथ इंडस्ट्री में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं। वो सोहेल कथूरिया संग सात फेरे लेने जा रही हैं। शादी की रस्मों की शुरुआत माता की चौकी कार्यक्रम से हो गई है। ये प्रोग्राम मुंबई में हुआ, जिसमें हंसिका लाल रंग की साड़ी में दिखीं। उनके चेहरे पर दुल्हन वाला निखार साफ नजर आ रहा था। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर सामने आई हंसिका मोटवानी के इस प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की फोटो को उनके फैन पेज ने शेयर किया है। इनमें एक्ट्रेस रेड कलर की मिरर वर्क साड़ी में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के साथ उनके होने वाले हसबैंड सोहेल कथुरिया भी पोज देते हुए दिखा रहे हैं। हंसिका के साथ ट्विनिंग करते हुए सोहेल ने भी मिरर वर्क वाला रेड कलर का कुर्ता पायजामा पहना। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के बाहों में खोए हुए दिख रहे हैं। हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया 4 दिसंबर को शादी करेंगे। दोनों जयपुर के मुन्दोता फोर्ट और पैलेस में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं। शादी के फंक्शन 2 दिसंबर से शुरू होंगे। पहले दिन सूफी संगीत का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 3 दिसंबर को मेहंदी और संगीत सेरेमनी होगी।

बता दे कि, हंसिका मोटवानी ने बुधवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जिनमें एक्ट्रेस के मंगेतर सोहेल कथुरिया एफिल टावर के सामने उन्हें प्रपोज करते हुए नजर आए थे। हंसिका के सामने हाथ में अंगूठी लिए सोहेल घुटने के बल बैठ उनसे अपने प्यार का इजहार करते हुए दिखे थे। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से उनकी सगाई की बात पक्की मानी जा रही थी।

Next Story