Begin typing your search above and press return to search.

Gurucharan Singh Missing News: 'तारक मेहता' के गुरुचरण सिंह ने क्या खुद रची लापता होने की साजिश! सामने आई ये शॉकिंग जानकारी...

Gurucharan Singh Missing News: 'तारक मेहता' के गुरुचरण सिंह ने क्या खुद रची लापता होने की साजिश! सामने आई ये शॉकिंग जानकारी...

Gurucharan Singh Missing News: तारक मेहता के गुरुचरण सिंह ने क्या खुद रची लापता होने की साजिश! सामने आई ये शॉकिंग जानकारी...
X
By Gopal Rao

Gurucharan Singh Missing News: मुंबई। टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इन दिनों गुरुचरण सिंह को लेकर सुर्खियों में हैं। सीरियल में गुरुचरण रोशन सोढ़ी का रोल प्ले करते थे। हालांकि वो शो को पहले ही छोड़ चुके हैं, लेकिन फैंस उन्हें सोढ़ी के किरदार से आज भी पहचनाते है। हाल ही में एक्टर लापता हो गए थे और पुलिस उन्हें खोजने की कोशिश कर रही है। अबतक पुलिस उन्हें खोज नहीं पाई है। हालांकि इसमें अब चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुचरण सिंह को आखिरी बार 22 अप्रैल को देखा गया था, जिसके बाद उनका कोई अता-पता नहीं है। उनके घरवाले उनके ना मिलने की वजह से काफी परेशान है। अब लेटेस्ट अपडेट में बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने लापता होने की योजना खुद बनाई है। रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली में पुलिस सूत्रों ने बताया, ”एक्टर ने अपना फोन पालम इलाके में छोड़ दिया. इस वजह से उनका पता लगाना मुश्किल हो गया है। सीसीटीवी फुटेज में एक्टर एक ई-रिक्शा से दूसरे ई-रिक्शा में जाते दिख रहा है। ये देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने खुद सब प्लान किया और दिल्ली से बाहर चले गए।”

बता दें कि, गुरुचरण लास्ट 22 अप्रैल को दिए थे। इसके 4 दिन बाद उनके पिता ने गुमशुदा की शिकायत दर्ज की थी। शिकायत में लिखा है कि मेरा बेटा गुरुचरण सिंह, उम्र 50 साल, निकलते थे 8.30 बजे 22 अप्रैल को मुंबई के लिए। वह एयरपोर्ट गए थे फ्लाइट के लिए, लेकिन मुंबई नहीं पहुंते ना ही घर वापस आए। उनका फोन भी नहीं मिल रहा है। वह मेंटली स्टेबल हैं और हमने उन्हें ढूंढा, लेकिन वह मिल नहीं रहे हैं। गुरुचरण सिंह को तारक मेहता का उल्टा चश्मा से घर-घर में पहचान मिली थी। हालांकि साल 2010 में उन्होंने शो छोड़ दिया था और इसके बाद वह किसी शो में नजर नहीं आए। उनकी जगह शो में अब बलविंदर सिंह सूरी काम कर रहे हैं। गुरुचरण ने पहले 2013 में शो छोड़ा था, लेकिन फिर पब्लिक की डिमांड के बाद वह वापस आए और इसके बाद साल 2020 में उन्होंने हमेशा के लिए शो छोड़ दिया था।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story