Begin typing your search above and press return to search.

Guru Randhawa, Kapil Sharma: कॉमेडी के बाद अब कपिल शर्मा सिंगिंग में करेंगे डेब्यू, सिंगर गुरु रंधावा के साथ जमाएंगे रंग...

Guru Randhawa, Kapil Sharma: कॉमेडी के बाद अब कपिल शर्मा सिंगिंग में करेंगे डेब्यू, सिंगर गुरु रंधावा के साथ जमाएंगे रंग...
X
By NPG News

Guru Randhawa, Kapil Sharma: मुंबई I कॉमेडियन कपिल शर्मा अब एक नई पारी खेलने के लिए तैयार हैं। दरअसल, कपिल शर्मा गायक गुरु रंधावा के साथ एक म्यूजिक एल्बम में काम कर रहे हैं, जिसका टाइटल है 'अलोन'। इस बात की जानकारी गुरु रंधावा और कपिल शर्मा दोनों ने ही अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है। कपिल शर्मा की जोड़ी को गुरु रंधावा के साथ देखने के लिए फैंस उत्सुक हो गए हैं। सोशल मीडिया पर अब यूजर्स उनकी पोस्ट पर उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं।

कपिल शर्मा ने रविवार शाम को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से इस बारे में जानकारी दी है। जिसमें कपिल शर्मा के साथ रैपर गुरु रंधावा भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि कपिल शर्मा के पहले गाने का टाइटल 'अलोन' (Alone) है। गाने का पोस्टर शेयर कर गुरु रंधावा ने लिखा, "हम आप सभी के साथ "अलोन" साझा करने के लिए उत्साहित हैं। कपिल शर्मा पाजी का पहला गाना 9 फरवरी को सुनने के लिए दुनिया इंतजार नहीं कर सकती।" साथ ही गुरु रंधावा ने एक रेड हार्ट इमोजी भी ड्रॉप किया है। बता दें कि कपिल शर्मा और गुरु रंधावा का ये 'अलोन' गाना 9 फरवरी, 2023 को रिलीज होगा। फैंस अब कपिल शर्मा के गाने को सुनने के लिए उत्साहित हैं। फैंस के साथ- साथ सेलेब्स भी इस पोस्टर पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। इस पोस्टर पर बादशाह, मीका सिंह और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी रिएक्ट किया है।

Next Story