Begin typing your search above and press return to search.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: सवि ने किया भंवर का पर्दाफाश, ईशान की हुई जमकर पिटाई...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 10 June 2024 Full Episode: छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' सोमवार 10 जून 2024 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा रहने वाला है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: सवि ने किया भंवर का पर्दाफाश, ईशान की हुई जमकर पिटाई...
X

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

By Gopal Rao

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 10 June 2024 Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल "गुम है किसी के प्यार में" में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे भोसले हाउस में कुछ न कुछ होता रहता है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, ईशान पर जिस लड़की ने रेप का झूठा आरोप लगाया था। उसी सुमन नाम की लड़की को भंवर पाटिल ने मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने खुद को बचाने और ईशान को फंसाने के लिए उसे पंखे पर लटका दिया ताकि सबको लगे कि उसने खुद अपनी जान ली है। इसके बाद लोगों को यही लगा कि उसने ईशान की वजह से अपनी जान दे दी है। लेकिन सवि शांत बैठने वालों में से नहीं थी। उसने भंवर का सच सबके सामने लाने की ठान ली थी। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, भंवर पाटिल ईशान को अरेस्ट करने पहुंचा। उसने ईशान को वापस सलाखों के पीछे डाल दिया। उससे कहा कि देखा मैं क्या कर सकता हूं। भंवर का गुस्सा यहीं पर शांत नहीं हुआ उसने ईशान को जमकर मारा। तभी सवि थाने में पहुंच जाती है। वो भंवर को ऐसा करने से रोकती है। भंवर जैसे ही उससे बात करने के लिए उसे छूता है ईशान चिल्लाने लगता है कि सवि को हाथ मत लगाना। ये सुनकर उसका गुस्सा और भी बढ़ जाता है। वो सवि से कहता है कि आप इस मामले के बीच में मत पड़िए। ये पुलिस का काम है और कई बार हमें ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं।

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, सवि समझ गई थी कि भंवर कुछ तो गड़बड़ कर रहा है। बस यही सच जानने के लिए वो सुमन के घर पहुंच जाती है। उसके हाथ सुमन का लैपटॉप लगता है, जिसमें भंवर के नाम का एक फोल्डर होता है। सवि जब उसे ओपन करती है तो उसे सुमन की मौत से पहले का एक वीडियो मिलता है, जिसे लेकर वो सीधा कमिश्नर के पास जाती है। इस वीडियो में भंवर और सुमन बात करते नजर आते हैं और किस तरह पाटिल ने उसे मारा ये सब रिकॉर्ड होता है। वीडियो देखने के बाद सारा सच सामने आ जाता है। कमिश्नर ईशान को जेल से रिहा कर देते हैं और भंवर को हिरासत में ले लेते हैं। वहीं, सवि रीवा से आखिरी बार ईशान से बात करने की इजाजत मांगती है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story