Begin typing your search above and press return to search.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: सवि को जोरदार थप्पड़ मारेगा ईशान, शो में अब आया ये महाभारत वाला महाट्विस्ट...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 26 April 2024 Full Episode: छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' शुक्रवार 26 अप्रैल 2024 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा रहने वाला है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: सवि को जोरदार थप्पड़ मारेगा ईशान, शो में अब आया ये महाभारत वाला महाट्विस्ट...
X
By Gopal Rao

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 26 April 2024 Full Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल "गुम है किसी के प्यार में" में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे भोसले हाउस में कुछ न कुछ होता रहता है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, ईशान चिन्मय को स्टेज पर सम्मान देता है। वह डांस परफॉर्मेंस के बारे में अपनी जिंदगी का कुछ हिस्सा और कठिनाओं के बारे में लोगों को बताए। बोलेगा कि समाज में कोई लड़का क्लासिकल डांसर बनने का सपना नहीं देख सकता। कहेगा कि प्यार से, मार से हर तरह से जबरदस्ती की गई कि वह अपनी कला से दूर हो जाए। स्टेज पर वह सवि की तारीफ करेगा कि उसने मदद की सपना पूरा करने में। अक्का साहब और यशवंत दंग रह जाएंगे। रीवा के चेहरे की हवाइयां भी उड़ जाएंगी। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, चिन्मय सबके सामने कहेगा कि सवि ने उसका हौसला बढ़ाया है वैसे ही सबका हौसला बढ़ाए। सवि स्टेज पर पेरेंट्स को ज्ञान देगी। रीवा ईशान से झगड़ेगी कि उसने मेडिकल विंग के लिए इतनी मेहनत की है। सवि के साथ उसने अकेले कैसे फैसला ले लिया। रीवा ईशान को खरी-खोटी सुनकर चली जाएगी। चिन्मय अक्का साहब के गले लगेगा। कुछ लोग पीठ-पीछे राव साहब का मजाक उड़ाएंगे कि डांसर पैदा किया है। वह गुस्से में चिन्मय से बात किए बिना चले जाएंगे। अक्का साहब चिन्मय को दिलासा देंगी कि राव साहब जरूर एक दिन लौटेंगे और वह सिर्फ अपनी खुशियों पर ध्यान दे। अक्का साहब डांस की तारीफ करेंगी। वह बोलेंगी कि उसे अपने बेटे पर गर्व है। चिन्मय कहेगा कि उसे लगा था कि उसे भी डांस देखकर शर्म आएगी।

चिन्मय वादा करेगा कि वह उसे छोड़कर कहीं नहीं जाएगा। चिन्मय अक्का साहब से कहेगा कि जो हुआ है वो सवि की वजह से हुआ है। अक्का साहब सवि को थैंक यू कहेंगी। अस्मिता सवि को असली बहू कहेगी। रीवा का मुंह बन जाएगा। यशवंत ईशान को डांटेगा। ईशान उसे समझाएगा। ईशान कहेगा कि जो कुछ किया है अक्का साहब के लिए किया है। यशवंत सवि के लिए भी जहर उगलेगा। कहेगा कि वह किसी दिन ऐसी चोट देगी कि जिंदगीभर याद रखेगा। चिन्मय ईशान से कहेगा कि वह राव साहब से पंगा न ले। सवि मन ही मन फैसला लेगी कि वह ईशान को दिल की बात बताएगी। ईशान कॉलेज पहुंचेगा तो रूम में अंधेरा होगा। सवि वहां जाकर प्यार का इजहार करेगी। प्रीकैप में दिखाया जाएगा कि ईशान उसे थप्पड़ मारेगा।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story