Begin typing your search above and press return to search.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: सवि को गिरफ्तार करवाएगा राव साहब, शो में अब आएगा ये धमाकेदार ट्विस्ट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 1 May 2024 Full Episode: छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' बुधवार 1 मई 2024 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा रहने वाला है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: सवि को गिरफ्तार करवाएगा राव साहब, शो में अब आएगा ये धमाकेदार ट्विस्ट
X
By Gopal Rao

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 1 May 2024 Full Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल "गुम है किसी के प्यार में" में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे भोसले हाउस में कुछ न कुछ होता रहता है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, अक्का साहब सवि के खिलाफ ईशान के कान भरेंगी। वह बोलेंगी कि सवि पैसों के लिए बार-बार फोन करती रहेगी। बेहतर होगा कि मोटी रकम उसके मुंह पर मारे। ईशान बताएगा कि सवि हॉस्पिटल के बिल के पैसे भी नहीं ले रही। उसकी बातों से लगेगा कि वह सवि के लिए परेशान हो रहा है। अक्का साहब चिल्लाएंगी कि उसे क्यों सवि की इतनी चिंता हो रही है। ईशान कहेगा कि उसे सवि की कोई बात नहीं करनी है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, अक्का साहब चालाकी करेंगी। ईशान के सामने झूठ बोलेंगी कि रीवा ने उसकी वजह से खाना नहीं खाया। वह रीवा को साथ ले जाकर बाहर खाने जाने के लिए जबरदस्ती करेंगी। रीवा मना करेगी। कहेगी कि ईशान परेशान है। रीवा जाने लगेगी, ईशान उसे रुकने के लिए बोलेगा और कहेगा कि वह उसके साथ ब्रेकफास्ट करने जाएगा। रीवा मना करेगी, ईशान कहेगा कि वह किसी की वजह से अपना प्लान कैंसल नहीं करेगा। अक्का साहब खुश हो जाएंगी। रीवा सोचेगी ईशान भले ही कुछ न कहे लेकिन सवि के लिए सोचकर परेशान हो रहा है। सवि से हॉस्पिटल में बिल चुकाने के लिए कहा जाएगा। पैसे नहीं होंगे तो वह परेशान होगी। सवि देखेगी कि उसके अकाउंट में किसी ने 5 लाख रुपये डाले हैं। वह गुस्सा होगी कि ईशान ने मना करने के बाद भी पैसे डाल दिए। ईशान रीवा के साथ ब्रेकफास्ट करने जाएगा। अक्का साहब खुश होंगी। सवि वहां पहुंच जाएगी। सवि रीवा से कहेगी कि उसे किसी का अहसान नहीं चाहिए। सवि रिकॉर्डिंग सुनाएगी जिसमें रीवा बोलेगी कि वह ईशान से पैसे नहीं ले सकती लेकिन वह 5 लाख रुपये दे रही है। वह लोन की तरह ले सकती है बाद में वापस कर सकती है। ईशान रीवा से कहेगा कि उसने ये सब क्यों किया। रीवा सवि के सामने बताएगी कि ईशान उसके लिए बहुत परेशान है और सोया नहीं। वह बस ईशान की हेल्प कर रही थी। सवि रीवा के पैसे वापस कर देगी।

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, ईशान सवि के बारे में सोचता रहेगा। इसके बाद रीवा से कहेगा कि वह सवि के चक्कर में किसी औऱ को देख नहीं पा रहा था। उसने ध्यान ही नहीं दिया कि उसकी जिंदगी में रीवा भी है। कहेगा कि उसे समझना पड़ेगा कि उसके गिल्ट और सवि के अलावा बहुत सी चीजें हैं जिस पर ध्यान देने की जरूरत है। ईशान फैसला लेगा कि बहुत सवि-सवि हो गया अब बस। सवि कॉलेज ग्रुप देखेगी तो याद आएगा कि अगले दिन उसका एग्जाम है। सवि अपना मन शांत करेगी औऱ खुद से कहेगी कि ईशान सर का ड्रामा बहुत हुआ। बस पढ़ाई पर ध्यान दे। सवि का आखिरी एग्जाम होगा जिसके बाद कॉलेज से लेना-देना नहीं होगा। दूर्वा और अन्वी पढ़ाई के लिए स्ट्रेस लेंगी। ईशान उनके लिए मीठा लाएगा। इसके बाद पढ़ाएगा। सवि हॉस्पिटल में पढ़ेगी और उसे ईशान की याद आएगी। वह आंसू पोछती जाएगी। ईशान को भी सवि की याद आएगी। सवि सोचेगी एक बार एग्जाम खत्म हो जाए फिर ईशान की शक्ल नहीं देखनी पड़ेगी। अन्वी ईशान से पूछेगी कि सवि के जाने का जरा भी बुरा नहीं लग रहा क्या? ईशान कहेगा कि उसकी जिंदगी में हजार स्टूडेंट्स आते-जाते हैं। सवि ने बहुत कम वक्त बिताया है, उसके जाने से क्या फर्क पड़ेगा। सवि के पास दवाओं का बिल आएगा। वह परेशान होकर नोट्स फोटो कॉपी करवाएगी। वह लोगों को नोट्स बेचेगी। कॉलेज जाएगी तो उसे फिर ईशान की याद आएगी। सवि को नोट्स बेचते देख यशवंत राव देख लेगा। प्रीकैप में दिखाया जाएगा कि पेपर लीक होगा और इस कांड में सवि फंस जाएगी।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story