Begin typing your search above and press return to search.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: सवि के पैरों में गिरेगा रजत, बनेगा जोरू का गुलाम...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 13 September 2024 Full Episode: छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' शुक्रवार 13 सितंबर 2024 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा होने वाला है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: सवि के पैरों में गिरेगा रजत, बनेगा जोरू का गुलाम...
X
By Gopal Rao

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 13 September 2024 Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल "गुम है किसी के प्यार में" में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे एपिसोड में कुछ न कुछ होता रहता है। सीरियल में... नशे की हालत में रजत सवि को बताता है कि सई उसकी बेटी नहीं है। रजत की बातें सुनकर सवि चौंक जाती है। घर पर जाकर सवि को एहसास होता है कि रजत और सई की काफी हरकतें एक जैसी है। ऐसे में सवि डीएनए टेस्ट करवान के लिए रजत के पीछे लग जाती है। रजत सवि को जादूगरनी बताता है। वहीं भाग्यश्री भी सवि को गलत समझ बैठती है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

सीरियल में, एक और नया बवाल होने वाला है। सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में आगे आप देखेंगे, सवि की हरकतें देखकर भाग्यश्री परिवार के लोगों को अपने बाल संभालने के लिए कहेगी। वहीं सवि रजत के बाल हासिल करने में कामयाब हो जाएगी। सवि बिना देर किए रजत और सवि का डीएनए टेस्ट करवाएगी। टेस्ट का रिजल्ट आते ही सवि रजत के पास जाएगी।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, सवि रजत को बताएगी कि सवि उसकी ही औलाद है। ये बात जानकर रजत इमोशनल हो जाएगा। सवि का एक पैतरा रजत की सारी मुश्किलें हल कर देगा। ऐसे में रजत सवि का एहसानमंद हो जाएगा। सवि और सई का दिल खुश करने के लिए रजत एक शानदार पार्टी का आयोजन करने वाला है। रजत इस पार्टी में सवि के साथ धमाल मचाएगा। इस दौरान रजत बप्पा को विदाई भी देने वाला है। रजत और सवि मिलकर एक दूसरे को ढोल कॉम्पटीशन में चैलेंज करने वाले हैं। इस दौरान सवि और रजत का परिवार भी उनके साथ रंग जमाएगा।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story