Begin typing your search above and press return to search.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: सवि और रजत की प्रेम दास्तान हुई शुरू, रोमांटिक VIDEO हुआ लीक...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 16 September 2024 Full Episode: छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' शनिवार 16 सितंबर 2024 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा होने वाला है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: सवि और रजत की प्रेम दास्तान हुई शुरू, रोमांटिक VIDEO हुआ लीक...
X
By Gopal Rao

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 16 September 2024 Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल "गुम है किसी के प्यार में" में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे एपिसोड में कुछ न कुछ होता रहता है। सीरियल में... सवि और रजत बुरी तरह से परिवार के सामने झगड़ा करने वाले हैं। इतना ही नहीं सवि और रजत का झगड़ा तो उनके ऑफिस तक पहुंच जाएगा। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

सीरियल में, रजत और सवि की लव स्टोरी शुरू होने वाली है। कुछ समय पहले ही भाविका शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रजत सवि को अपनी बाहों में भरतानजर आ रहा है। वहीं सवि भी रजत के साथ काफी खुश दिख रही है। पहली बार सवि ने रजत को इतना भाव दिया है। भाविका शर्मा के इस वीडियो ने फैंस के दिलों की धड़कन को बढ़ा दिया है।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, अब लोग सवि और रजत के रोमांस को देखने के लिए बेताब हो रहे हैं। आपको बता दें कि बीते कई महीनों से फैंस इस पल का इंतजार कर रहे थे। गौरतलब है कि सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में रजत पहली बार सवि के आगे झुकने वाला है। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले एपिसो में आप देखेंगे कि रजत सवि से माफी मांगेगा। सवि को मनाने के लिए रजत काफी पापड़ भी बेलने वाला है। ऐसे में सवि भी रजत को एक मौका देने का फैसला करेगी।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story