Begin typing your search above and press return to search.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: सई को मौत के घाट उतारेगा रजत, टीवी सीरियल में आएगा भयानक ट्विस्ट...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 28 September 2024 Full Episode: छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' शनिवार 28 सितंबर 2024 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा होने वाला है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: सई को मौत के घाट उतारेगा रजत, टीवी सीरियल में आएगा भयानक ट्विस्ट...
X

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

By Gopal Rao

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 28 September 2024 Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल "गुम है किसी के प्यार में" में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे एपिसोड में कुछ न कुछ होता रहता है। सीरियल में... सवि अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर जन्माष्टमी के लिए 56 भोग तैयार करती है। वहीं आशका खुद को अर्श की रखैल बताती है और शादी के बारे में सवाल करती है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

सीरियल में, रजत अपने पूरे परिवार को लेकर दही हांडी के लिए जाता है। वहीं अर्श और आशका भी आ जाते हैं। सई की खातिर रजत दही हांडी का हिस्सा बनता है। लेकिन तभी अर्श रजत का ध्यान भटकाने के लिए उससे झूठ कह देता है। वह रजत से कहता है कि जिस सई के लिए वो इतना ज्यादा पागल हो रहा है, वो उसके और आशका के प्यार की निशानी है। रजत के सामने अर्श सई को अपनी बेटी कहता है, जिससे रजत हैरान रह जाता है।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, रजत को पुरानी बातें याद आने लगती हैं। रजत याद करता है कि एक बार उसने आशका और अर्श को गले लगते देखा था। लेकिन आशका ने उसे बताया था कि ये सब उसकी मर्जी से हुआ। इससे रजत का शक और गहरा हो जाता है। रजत पुरानी बातों को याद करते हुए नशे में घर आएगा। सई भी उसके साथ रहेगी जो बार-बार रजत के जख्मों को ठीक करने की कोशिश करेगी। लेकिन तभी गुस्से में रजत सई को झिड़केगा और वो कांच से जाकर टकरा जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रजत की इस हरकत से सई की जान पर बन आएगी और उसे खून की जरूरत पड़ेगी।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story