Begin typing your search above and press return to search.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: रजत के मुंह पर तमाचा मारेगी सवि, घर में मचेगा जबरदस्त कोहराम...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 17 September 2024 Full Episode: छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' मंगलवार 17 सितंबर 2024 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा होने वाला है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: रजत के मुंह पर तमाचा मारेगी सवि, घर में मचेगा जबरदस्त कोहराम...
X
By Gopal Rao

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 17 September 2024 Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल "गुम है किसी के प्यार में" में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे एपिसोड में कुछ न कुछ होता रहता है। सीरियल में... सवि और रजत का झगड़ा ऑफिस में होता है। इस दौरान ऑफिस के सभी लोग रजत और सवि के झगड़े को सुनते हैं। ऑफिस के लोग रजत की खूब मजाक बनाते हैं। दूसरी तरफ सवि ईशा और शांतनु की शादी की सालगिरह मनाने की तैयारी करती है। गलती से सवि पार्टी में जाने से पहले शराब पी लेती है। शराब की वजह से सवि की हालत खराब हो जाती है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

सीरियल में, नशे की हालत में सवि रजत की खूब बेइज्जती करती है। सवि की ये हरकत उस पर ही भारी पड़ने वाली है। सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में आगे आप देखेंगे, रजत के परिवार के लोग सवि का बेइज्जती करेंगे। रजत की मामी सवि को बद्चलन बताएगी। ये बात सुनकर रजत का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। तो रजत सबको समझाएगा कि सवि उसकी पत्नी है और कोई भी उसकी बेइज्जती नहीं कर सकता। इतना ही नहीं रजत सवि का हाथ पकड़कर पार्टी से भी ले जाएगा।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, रजत सवि को शॉवर में ले जाकर खड़ा कर देगा। पानी गिरते ही सवि को होश आ जाएगा। होश आते ही सवि रजत को चांटा मारेगी। रजत सवि को बताएगा कि उसने किसी भी तरह का कोई प्लान नहीं बनाया था। झगड़ा करने के बाद सवि रजत के ही कमरे में सो जाएगी। सुबह होते ही सवि रजत से फिर झगड़ा करना शुरू कर देगी। ईशा जानने की कोशिश करेगी कि सवि को किसने शराब पिला दी। रजत किसी को नहीं बताएगा कि उसके कहने पर भाग्यश्री ने ये हरकत की थी। ईशा पूछेगी कि रजत के मुंह पर चांटे का निशान कहां से आया।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story