Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: मौत के घाट उतरा कियान, इन दो लोगों की वजह से आशका के बेटे की गई जान...
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 21 January 2025 Full Episode: छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' मंगलवार 21 जनवरी 2025 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा होने वाला है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 21 January 2025 Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल "गुम है किसी के प्यार में" में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे एपिसोड में कुछ न कुछ होता रहता है। सीरियल में... कियान की मौत हो जाती है, जिससे रजत बिल्कुल टूट जाता है और फूट-फूटकर रोता है। वहीं आशका और तारा सवि को जिम्मेदार ठहराते हैं। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...
सीरियल में, आशका कियान की मौत से अपना मानसिक संतुलन खो देगी। आशका छत के किनारे जाकर कियान की पतंग उड़ाने की कोशिश करेगी। सवि उसे रोकेगी, लेकिन वो उसकी एक नहीं सुनेगी। आशका छत से गिरने ही वाली होगी कि सवि उसे बचा लेगी। लेकिन आशका का गुस्सा शांत नहीं होगा। वो सवि को नुकसान पहुंचाने के लिए उसपर हमला कर देगी। हालांकि इस बीच रजत आकर आशका को रोक लेगा। भाग्यश्री कियान की मौत के लिए सवि को जिम्मेदार मानेगी। वो सवि पर आरोप लगाएगी कि उसने जानबूझकर कियान के साथ ऐसा किया है। यहां तक कि भाग्यश्री सवि को घर से बाहर भी निकाल देगी।
आगे देखने के लिए मिलेगा कि, आशका सवि पर कियान की मौत का आरोप लगाएगी। यहां तक कि वो सवि के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा देगी। वहीं पुलिस जब आएगी तो सवि के पास बोलने के लिए कुछ नहीं बचेगा। पुलिस सवि के हाथ में हथकड़ी पहनाएगी। वहां रजत भी मौजूद होगा, लेकिन वो सवि के बचाव में कुछ भी नहीं कहेगा। ये जानते हुए भी कि सवि की गलती नहीं है, रजत उसके बचाव में एक शब्द नहीं कहेगा। कियान की मौत असल में अर्श और जिगर की वजह से हुई है। दोनों उसे गेमिंग सेंटर से किडनैप कर लेते हैं। अर्श कियान का मुंह इतनी तेज दबा देता है कि वो सांस नहीं ले पाता, जिससे उसकी मौत हो जाती है। ऐसे में अर्श और जिगर उसे नदी के किनारे फेंक कर चले जाते हैं। हरिणी सवि की मदद के लिए आगे आएगी। वो सवि के साथ मिलकर सच का पता लगाने की कोशिश करेगी और आशका का पर्दाफाश करेगी।