Begin typing your search above and press return to search.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: खुद के मायाजाल में फंसेगा रजत, सवि के सामने जोड़ेगा हाथ पैर...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 27 July 2024 Full Episode: छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' शनिवार 27 जुलाई 2024 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा रहने वाला है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: खुद के मायाजाल में फंसेगा रजत, सवि के सामने जोड़ेगा हाथ पैर...
X
By Gopal Rao

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 27 July 2024 Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल "गुम है किसी के प्यार में" में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे एपिसोड में कुछ न कुछ होता रहता है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, अपने पार्टनर के सामने रजत अच्छा पति होने का दिखावा करता है। रजत की इस हरकत की वजह से सवि का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। ऐसे में सवि रजत की अच्छे से क्लास लगाने वाली है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, सवि सई को तोहफा दिलाती है। सवि की वजह से सई के घर में हंगामा मच जाता है। इस दौरान सवि की मुलाकात सई की मां से होती है। सवि सई की मां की बातों में आ जाती है। वहीं रजत अपनी मां से बात करेगा। इसी बीच सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानीमें एक और बदलाव आने वाला है। इस बदलाव की वजह से सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में बड़ा भूचाल आ जाएगा।

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, सवि गुरू पूर्णिमा का त्योहार मनाएगी। इस दौरान सवि को ईशान की बहुत याद आएगी। वहीं सई की दादी उसकी कस्टडी को लेकर काफी परेशान हो जाएगी। सई की दादी घर में सत्यनारायण की कथा करवाने का फैसला करेगी। रजत का पार्टनर उससे कथा में आने की जिद करेगा। ये बात जानकर रजत घबरा जाएगा। रजत हड़बड़ी में सवि से बात करेगा। रजत सवि को कथा में आने के लिए कहेगा। वहीं सई भी सवि को कथा में आने के लिए मनाएगी। सई के कहने पर सवि सत्यनायाण की कथा में पहुंच जाएगी। शांतनु भी अपने परिवार के पास पहुंच जाएगा। ईशा और शांतनु के साथ हारिणी गुरू पूर्णिमा मनाएगी। दूसरी तरफ सवि सई के साथ कथा में बैठेगी। यहां पर सवि रजत की पत्नी होने का दिखावा करेगी।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story