Begin typing your search above and press return to search.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: ईशान को पत्थर से मारेगी सवि, शो में अब होगा ये बड़ा तमाशा...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 8 May 2024 Full Episode: छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' बुधवार 8 मई 2024 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा रहने वाला है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: ईशान को पत्थर से मारेगी सवि, शो में अब होगा ये बड़ा तमाशा...
X

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

By Gopal Rao

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 8 May 2024 Full Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल "गुम है किसी के प्यार में" में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे भोसले हाउस में कुछ न कुछ होता रहता है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, ईशान की वजह से शुक्लाजी सवि की मदद करने नहीं आ पाएंगे। ईशान कहेगा कि सवि के साथ दुकान पर जाना है तो नौकरी से इस्तीफा देना पड़ेगा। सवि शुक्लाजी का इंतजार करेगी और उनकी पत्नी से कहेगी कि वह उनकी जॉब खतरे में नहीं डालना चाहती। सवि को पता चलेगा कि शुक्लाजी की नौकरी चली गई। सवि ईशान से झगड़ेगी। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, शुक्लाजी सवि की दुकान पर आकर बोलेंगे कि अब वह नौकरी पर वापस नहीं जाएंगे। नौकरी छोड़ दी है। सवि बोलेगी कि अगर निशि काका ने डांटा है तो वह ईशान सर से बात कर लें, वह समझेंगे। शुक्लाजी बताएंगे कि इतने सालों की सेवा का प्रसाद ईशान सर से ही लेकर आए हैं। वह रोकर बताएंगे कि उन्होंने ऐसी शर्त रख दी कि नौकरी छोड़ दी। वह अपनी बहन की जगह नौकरी को नहीं चुन सकते थे।

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, सवि यह बात सुनकर शॉक्ड हो जाएगी और ईशान से बात करने जाएगी। शुक्लाजी सवि को रोकेंगे और कहेंगे कि वह कुछ और काम कर लेंगे। सवि ईशान पर चिल्लाएगी। वह बात नहीं करेगा तो उसकी गाड़ी पर पत्थर मारकर शीशा तोड़ देगी। ईशान गुस्से में गाड़ी से निकलेगा पूछेगा कि पत्थर क्यों मारा। सवि कहेगी कि उसने ही ऐसा करने पर मजबूर किया। सवि ईशान से सवाल करेगी कि शुक्लाजी को नौकरी से क्यों निकाला। कहेगी कि शुक्लाजी से दुश्मनी ना निकाले ये ओछी हरकत है। ईशान कहेगा कि उसने शुक्लाजी को ऑप्शन दिया था कि ड्यूटी के वक्त बाहर काम न करें वर्ना इस्तीफा देना पड़ेगा। शुक्लाजी ने खुद इस्तीफा दिया। सवि ईशान को धमकी देगी कि वह ऐसे नहीं छोड़ेगी। सवि वीसी को फोन करेगी ताकि उस पर लगा लांछन हट सके। सुरेखा और रीवा की मां ईशान और उसकी शादी की बात करेंगे। एक जर्नलिस्ट आएगा और उसे ईशान के खिलाफ बोलने के लिए कहेगा। सवि जर्नलिस्ट को फटकार लगाएगी। वह भोसले परिवार के खिलाफ इंटरव्यू देने के लिए मना कर देगी। जर्नलिस्ट सवि को लालच देगा कि इंटरव्यू से उसका रेस्टिकेशन वापस हो सकता है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story