Begin typing your search above and press return to search.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: घिनौने जाल में फंसेगा सवि का सुहाग, इस लड़की पर डालेगा डोरे...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 28 October 2024 Full Episode: छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' सोमवार 28 अक्टूबर 2024 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा होने वाला है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: घिनौने जाल में फंसेगा सवि का सुहाग, इस लड़की पर डालेगा डोरे...
X
By Gopal Rao

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 28 October 2024 Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल "गुम है किसी के प्यार में" में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे एपिसोड में कुछ न कुछ होता रहता है। सीरियल में... आशका अपनी चलबाजियों से बाज नहीं आ रही है। वह फिर एक बार सवि से रजत और सई को छीनना चाहती है लेकिन ऐसा करने में कामयाब नहीं होगी। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

सीरियल में, आशका सगाई की पार्टी में सवि के खिलाफ तारा के कान भरेगी। तारा सवि से जिगरा का बदला ले सके इसके लिए आशका उससे हाथ मिलाने की कोशिश करेगी। आशका रजत संग पुरानी बातें याद कर फ्लर्ट करेगी। साथ ही वो यह भी दावा करेगी कि आज भी रजत उससे प्यार करता है ना की सवि से। पार्टी में रजत संग आशका सवि और उसके बेडरूम सीक्रेट पर भी उंगली उठाएगी। इस दौरान रजत आशका संग डांस करता है लेकिन उसे जान बूझकर गिरा देता है।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, रजत आशका के आगे सवि को बेस्ट बीवी और मां बताता है। सिर्फ यही नहीं रजत आशका को गिरी हुई औरत का टैग देता है। आशका को जलाने के लिए रजत सवि संग रोमांटिक डांस करता है। दोनों के दूजे की आंखों में खो जाते हैं और बेहद ही रोमांटिक अंदाज में डांस करते हैं। कियान रजत को फोन कर बताता है कि आशका की हालत खराब है। ऐसे में अब बेटे के कंधे पर बंदूक रख आशका सवि से रजत को छिनेगी।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story