Begin typing your search above and press return to search.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: बिजनेस की मालकिन बनेगी सवि, लगाएगी करवाचौथ पर पति वाट...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 21 October 2024 Full Episode: छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' सोमवार 21 अक्टूबर 2024 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा होने वाला है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: बिजनेस की मालकिन बनेगी सवि, लगाएगी करवाचौथ पर पति वाट...
X
By Gopal Rao

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 21 October 2024 Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल "गुम है किसी के प्यार में" में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे एपिसोड में कुछ न कुछ होता रहता है। सीरियल में... सवि और रजत एक-दूजे से माफी मांगते हैं। सवि का हाथ थामकर रजत उसे घर लाता है। लेकिन शो में आने वाले मोड़ यहीं पर खत्म नहीं होते। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

सीरियल में, भाग्यश्री और तारा करवा चौथ का व्रत रखने का फैसला करती हैं। वहीं सई भी सवि से कहती है कि वो रजत के लिए व्रत रखे। इसपर सवि तैयार हो जाती है, लेकिन मन ही मन कहती है कि मैं अपनी बेटी के लिए ये व्रत रखूंगी। राजेंद्र भाग्यश्री से कहेंगे कि सवि के लिए मन से कड़वाहट निकाल दे। इसपर भाग्यश्री जवाब देगी कि मेरे मन में कभी भी सवि के लिए कड़वाहट नहीं थी, लेकिन जो इसने मेरी बेटी के साथ किया है उसके लिए मैं इसे कभी माफ नहीं करूंगी। रजत के गले में इंफेक्शन हो जाएगा, जिससे उसका कुछ भी बोलना पाना मुश्किल होगा। यहां तक कि वो लिखकर सबको समझाने की कोशिश करेगा, लेकिन उसकी हैंडराइटिंग देख घरवाले उसका मजाक उड़ाना शुरू कर देंगे। रजत का मजाक उड़ रहा होगा और इसी बीच सवि की एंट्री होगी।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, सवि रजत की बातें तुरंत समझ जाएगी। यहां तक कि सवि, रजत के इशारे तक समझ जाएगी। इसपर अमन सलाह देगा कि उन्हें सवि को अपने साथ बोली में लेकर जाना चाहिए, जिससे वो रजत की आवाज बन सकें। सवि रजत को जमीन के बारे में बता ही रही होगी कि तभी वहां अर्श आ जाएगा। वो सवि के सामने कहेगा कि पहले रजत ऐसे ही आशका को अपने साथ लेकर चलता था और उसे अपना लक्कीचाम कहता था। अब उसका ये लक्की चाम मेरे पास है। रजत को मात देने के चक्कर में अर्श लगातार जमीन के पैसे बढ़ाएगा। वो एक या दो करोड़ नहीं बल्कि 10 से 15 करोड़ रुपये एक बार में बढ़ाएगा। लेकिन जमीन की हकीकत पता होने के कारण सवि उसे लेने से साफ इंकार कर देगी। इस बात से रजत का पारा सातवें आसमान पर होगा। करवाचौथ पर रजत सबके सामने सवि को शर्मिंदा कर देगा। वो पहले तो प्यार से बातें करेगा, लेकिन अचानक उसे बोल देगा कि जरा सी तारीफ कर दी तो झाड़ पर नहीं चढ़ना।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story