Begin typing your search above and press return to search.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: भूखी-प्यासी तड़पेगी सवि, अर्श और आशका को लगेगा तगड़ा झटका...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 22 October 2024 Full Episode: छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' मंगलवार 22 अक्टूबर 2024 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा होने वाला है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: भूखी-प्यासी तड़पेगी सवि, अर्श और आशका को लगेगा तगड़ा झटका...
X
By Gopal Rao

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 22 October 2024 Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल "गुम है किसी के प्यार में" में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे एपिसोड में कुछ न कुछ होता रहता है। सीरियल में... राजेंद्र भाग्यश्री से कहेंगे कि सवि के लिए मन से कड़वाहट निकाल दे। इसपर भाग्यश्री जवाब देगी कि मेरे मन में कभी भी सवि के लिए कड़वाहट नहीं थी, लेकिन जो इसने मेरी बेटी के साथ किया है उसके लिए मैं इसे कभी माफ नहीं करूंगी। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

सीरियल में, सवि को पता होगा कि जिस जमीन की बोली लग रही है, वो विवादों में फंसी है। ऐसे में वो रजत के कहने पर भी डील के लिए बोली नहीं लगाएगी और वो डील अर्श को मिल जाएगी। रजत को लगेगा कि सवि ने उसका बहुत बड़ा नुकसान करा दिया है। ऐसे में वो घर आकर भी सवि से सीधे मुंह बात नहीं करेगा और शराब पीना शुरू कर देगा। दूसरी ओर अर्श भी रजत को चिढ़ाने की कोशिश करेगा। सवि उसे जमीन का सच भी बताएगी, लेकिन रजत उसकी एक नहीं मानेगा। रजत डील वाली बात घरवालों को बताएगा, जिससे भाग्यश्री सवि पर भड़कना शुरू कर देगी। यहां तक कि करवाचौथ सेलिब्रेशन में भी भाग्यश्री गलत तरह से सवि से पेश आएगी और कहेगी कि इसने मेरे बेटे का करोड़ों का नुकसान कराया है।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, रजत को मिस्टर कोठारी बताएंगे कि बोर्ड मेंबर्स उसका इस्तीफा मांग रहे हैं। इन्हीं सब के बीच मिस्टर कोठारी अमन और आहाना के रिश्ते की बात छेड़ देंगे। अमन सोचेगा कि वो इस रिश्ते के जरिए रजत को बचा सकता है। इसलिए वो शादी के लिए मना भी नहीं करेगा। करवाचौथ पर व्रत खोलने का वक्त हो जाएगा। लेकिन रजत नहीं आएगा। इसपर भी भाग्यश्री सवि को दोष देगी और कहेगी कि इसने मेरे बेटे का नुकसान कराया है, अब कैसे आएगा वो। वहीं दूसरी ओर सवि भी परेशान होगी। करवाचौथ पर रजत भले ही लेट आएगा, लेकिन अपनी एंट्री से सबको हैरान कर देगा। यहां तक कि वो सबके सामने सवि के लिए मीटे बोल बोलने की भी कोशिश करेगा। आशका और अर्श को बाद में पता चलेगा कि जिस जमीन पर उन्होंने 140 करोड़ रुपये लगाए हैं, वो जमीन घाटे का सौदा साबित हुई है। इस बात से अर्श और आशका को तगड़ा झटका लगेगा। वहीं रजत सवि का शुक्रिया अदा करेगा।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story