Begin typing your search above and press return to search.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: बद्चलन कहलाएगी शादी होने से पहले सवि, कटवाएगी परिवार की नाक...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 26 July 2024 Full Episode: छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' शुक्रवार 26 जुलाई 2024 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा रहने वाला है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: बद्चलन कहलाएगी शादी होने से पहले सवि, कटवाएगी परिवार की नाक...
X
By Gopal Rao

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 26 July 2024 Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल "गुम है किसी के प्यार में" में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे एपिसोड में कुछ न कुछ होता रहता है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, रजत और सवि सई के साथ शॉपिंग करते हैं। इस दौरान गार्ड सवि को चोर बताता है। रजत सवि को इस मुसीबत से बाहर निकालता है। इसी बीच रजत सवि से नकली पत्नी होने का नाटक करने के लिए कहता है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, अपने पार्टनर के सामने रजत अच्छा पति होने का दिखावा करता है। रजत की इस हरकत की वजह से सवि का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। ऐसे में सवि रजत की अच्छे से क्लास लगाने वाली है। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे रजत सवि की कार से वापस घर जाएगा। वहीं सई की मां उसकी दादी को सारा सच बताएगी। सई के गालब होते ही उसकी दादी को सदमा लग जाएगा। इसी बीच रजत घर पर वापस आ जाएगा।

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, रजत अपनी मां को पूरी बात बताएगा। वहीं सवि की मां उसे अपने करीब लाने की कोशिश करेगी। इतना ही नहीं सई की मां सवि को भी अपने प्लान में शामिल करने की कोशिश करेगी। सवि वादा करेगी कि वो सई को उसकी मां दिलवाकर रहेगी। वहीं ये बात आग क तरह फैल जाएगी कि रजत और सवि का चक्कर चल रहा है।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, सई की मां इस मौके का पूरा फायदा उठाएगी। ऐसे में सवि का नाम पूरे समाज में खराब हो जाएगा। लोग कहने लगेंगे कि सवि बद्चलन है। वहीं सई सवि के और भी करीब आ जाएगी। सई सवि और रजत को शादी करने के लिए कहेगी।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story