Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: अर्श की बुरी तरह से होगी पिटाई, डंडे से मार-मारकर उधेड़ चमड़ी...
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 11 January 2025 Full Episode: छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' शनिवार 11 जनवरी 2025 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा होने वाला है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 11 January 2025 Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल "गुम है किसी के प्यार में" में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे एपिसोड में कुछ न कुछ होता रहता है। सीरियल में... मृणमय पूरे परिवार को अर्श की हरकतें बताती है। वो कहती है कि अर्श ने उसे जानबूझकर बेसमेंट में भेजा और वहां उसके पीछे आकर उससे जबरदस्ती की कोशिश की। ये सब सुनकर सवि, रजत और बाकी लोगों का खून खौल जाता है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...
सीरियल में, अर्श की सारी बातें आशका सुन लेती है। वो उसका कॉलर पकड़कर उससे सवाल करती है। लेकिन अर्श बताता है कि तुम्हारा अब मेरी किसी भी चीज पर कोई हक नहीं है। तुमने लालच में आकर खुद लिवइन के सारे राइट्स छोड़ने के लिए पेपर साइन किया था। आशका को वो सारे पल याद आएंगे, जब अर्श ने उसे बेवकूफ बनाने की कोशिश की थी। उसे समझ में आएगा कि सवि और रजत ने उसे अर्श के बारे में सच बताया था। वहीं अर्श कहेगा कि तुमसे मेरा रिश्ता प्यार का नहीं बल्कि लेन-देन का रहा है। अमन रजत और सवि के साथ अर्श से बदला लेने आता है। रजत और अमन मिलकर पहले अर्श और जिगर के चेहरे का नक्शा बिगाड़ते हैं। वहीं बाद में मृणमय को बुलाते हैं और उसे अर्श को पीटने के लिए कहते हैं। मृणमय अर्श की हरकतों को याद करके उसे डंडे से मारती है। रजत और सवि यहीं पर नहीं रुकते हैं। वो पुलिस को बुलाकर अर्श को उनके हवाले कर देते हैं। लेकिन अर्श यहीं पर नहीं रुकता।
आगे देखने के लिए मिलेगा कि, वो कहता है कि मैं चुटकी बजाकर जेल से बाहर आ जाऊंगा और फिर तुम्हें बताऊंगा। सवि को बार-बार मृणमय का ख्याल आता है और वो चौंक जाती है। वो जैसे ही किचन में पानी लेने जाती है। वहां उसे रजत मिल जाता है। रजत उसे समझाने की कोशिश करता है कि हमें मृणमय को अकेले वक्त देना जरूरी है। सवि मन ही मन सोचती है कि काश रजत ने इतनी समझदारी पहले दिखाई होती तो कितना अच्छा होता। वहीं रजत कहता है कि हां मैं मानता हूं कि समझदारी पहले दिखाई होती तो हालात कुछ और होते। इसपर सवि चौंक जाती है और पूछती है कि आपको कैसे पता। रजत जवाब देता है कि इतनी जोर से सोचोगी तो सुनाई तो देगा ही। आगे दिखाया जाएगा कि कियान रजत को फोन करता है और अर्श की हरकतों के बारे में बताता है। वहीं रजत आशका को अपने घर ले आता है, जिसे देख भाग्यश्री चौंक जाती है। रजत ये तक कहता है कि अब से आशका यहीं पर रहेगी।