Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: अर्श के आगे गिड़गिड़ाएगी आशका, शराब पीकर सड़क पर करेगी बड़ा ड्राम...
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 13 December 2024 Full Episode: छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' शुक्रवार 13 दिसंबर 2024 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा होने वाला है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 13 December 2024 Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल "गुम है किसी के प्यार में" में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे एपिसोड में कुछ न कुछ होता रहता है। सीरियल में... अर्श साजो-सामान के साथ आशका को धक्के मारकर बाहर निकाल देगा। दूसरी ओर सवि अपनी सौतन को अपने घर में पनाह देगी। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...
सीरियल में, आशका कोर्ट केस के बाद घर आती है। लेकिन अर्श उसके मुंह पर सामान फेंक देता है और उसे घर से निकलने के लिए कहता है। अर्श कहता है कि तुम मेरे सामने रजत का जाप पढ़ रही थी ना, अब जाओ उसी के पास। आशका, अर्श के सामने गिड़गिड़ाएगी कि वो ऐसा बिल्कुल भी न करे। आशका उसके सामने आंसू भी बहाती है, लेकिन अर्श कहता है कि तुम्हारे और मगरमच्छ के आंसुओं में जरा भी फर्क नहीं है। आशका के गिड़गिड़ाने के बाद भी अर्श नहीं पिघलता। अर्श की हरकतों के बाद आशका बार में जाकर शराब पियेगी। वहां जाकर वो तोड़-फोड़ भी करेगी। लेकिन जब उसे वेटर रोकने की कोशिश करेगा तो वो उसे ही थप्पड़ मार देगी। यहां तक कि आशका शराब के नशे में गाड़ी चलाएगी और सड़क पर जमकर ड्रामे करेगी।
आगे देखने के लिए मिलेगा कि, सवि शॉपिंग से लौटते वक्त आशका को सड़क पर ड्रामे करते हुए देख लेगी। वो आशका को समझाने की कोशिश करेगी, लेकिन आशका उससे दूर भागेगी। हालांकि सवि जोर-जबरदस्ती करके आशका को अपनी कार में बैठा लेगी। आशका को सवि अपने साथ लेकर घर आ जाएगी। रजत उसे देखकर हैरान होगा और उसे मना भी करेगा। लेकिन सवि नहीं मानेगी। वहीं भाग्यश्री और बाकी घरवाले भी सवि को ऐसा करने से रोकेंगे, लेकिन सवि किसी की नहीं मानेगी। यहां तक कि वो अपने कमरे में आशका को सुलाएगी। आशका का साथ देने पर सवि रजत से नाराज हो जाएगा। वो लिविंग रूम में आकर सो जाएगा। रजत को आशका के साथ पुरानी बातें याद आएंगी, जिससे उसका पारा और बढ़ जाएगा। लेकिन दूसरी ओर सवि आशका की मदद में लगी होगी। जब अर्श को घरेलू हिंसा करने का नोटिस मिलेगा। ये नोटिस देखकर अर्श हैरान हो जाएगा और सोचेगा कि रजत ने ये किया है। लेकिन तभी वहां पर सवि पहुंच जाएगी।