Begin typing your search above and press return to search.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: OMG! तेजस्विनी और नील के रिश्ते पर उठा बड़ा सवाल, परिवार का फूटा गुस्सा!

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी का पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' हर दिन नए ट्विस्ट के साथ दर्शकों को चौंका रहा है। बीते एपिसोड में जहां तेजस्विनी पर सतीश ने सवाल उठाए, वहीं मुक्ता ने अपनी बेटी का पूरा साथ दिया।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: OMG! तेजस्विनी और नील के रिश्ते पर उठा बड़ा सवाल, परिवार का फूटा गुस्सा!
X
By Ragib Asim

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी का पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' हर दिन नए ट्विस्ट के साथ दर्शकों को चौंका रहा है। बीते एपिसोड में जहां तेजस्विनी पर सतीश ने सवाल उठाए, वहीं मुक्ता ने अपनी बेटी का पूरा साथ दिया। लेकिन आने वाले एपिसोड में कहानी और भी ज्यादा रोमांचक होने वाली है।

तेजस्विनी और नील के रिश्ते पर सवाल!

शो में दिखाया जाएगा कि सतीश तेजस्विनी से वादा लेने की कोशिश करेगा कि वह नील से दूर रहेगी और उससे कोई बातचीत नहीं करेगी। इस पर तेजस्विनी कहेगी कि वह दूरी बनाए रखेगी, लेकिन अगर नील खुद उससे बात करने आए तो क्या वह उसका जवाब भी न दे? यह सुनकर सतीश और भी ज्यादा गुस्सा हो जाएगा।

परिवार में बढ़ेगा विवाद!

तेजस्विनी नाराज होकर वहां से चली जाएगी, और इसी बीच लक्ष्मी आग में घी डालने की कोशिश करेगी। वह तंज कसते हुए कहेगी कि उसकी मां ने उसे यही सब सिखाया होगा। इस पर मुक्ता जवाब देगी कि उसने अपने बच्चों को सही-गलत में फर्क करना सिखाया है, लेकिन वे लोग कभी गलत को गलत नहीं कह सकते।

नील पर उठे सवाल!

नील का परिवार भी उससे नाराज दिखेगा। नील की आई (मां) कहेगी कि उसने जूही की बिल्कुल परवाह नहीं की, जबकि वह खासतौर पर उसके लिए तैयार होकर आई थी। वहीं, उसका कजिन भी ताना मारते हुए कहेगा कि उसे जूही से ज्यादा उसकी बहन में दिलचस्पी थी।

घर के तनाव के बीच वेदांत इंग्लिश मीडियम स्कूल जाने की जिद करेगा, लेकिन सतीश उसे पास के सरकारी मराठी स्कूल में भेजने का फैसला सुनाएगा। इसी बीच लक्ष्मी भी मुक्ता को ताने देगी, जिससे मुक्ता फूट-फूटकर रो पड़ेगी। ऐसे में अदिति उसका सहारा बनेगी।

नील की शादी का दबाव!

नील का परिवार उस पर अजीब सवाल उठाएगा। उसके काकासाहेब कहेंगे, "तूने ही कहा था कि परिवार की मर्जी से शादी करेगा, फिर अब क्यों बदल गया?" वहीं, लीना गुस्से में कहेगी कि नील वहीं शादी करेगा, जहां परिवार चाहेगा। यह सुनकर नील पूरी तरह से हैरान रह जाएगा।

आने वाले एपिसोड में होगा बड़ा धमाका!

'गुम है किसी के प्यार में' का अगला एपिसोड जबरदस्त ट्विस्ट से भरा होगा। क्या नील परिवार के दबाव में आएगा या फिर अपने दिल की सुनेगा? क्या तेजस्विनी और नील के रिश्ते की सच्चाई सबके सामने आएगी? जानने के लिए जुड़े रहें!

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story