Begin typing your search above and press return to search.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर आया बड़ा अजगर, देखिये वीडियो

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी धारावाहिक शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) ईशान की भूमिका निभाने वाले एक्टर शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक खतरनाक वीडियो शेयर किया है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में के सेट पर आया बड़ा अजगर, देखिये वीडियो
X
By Ragib Asim

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी धारावाहिक शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) ईशान की भूमिका निभाने वाले एक्टर शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक खतरनाक वीडियो शेयर किया है। जिससे देखने के बाद उनके फैंस के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। दरअसल, यह वीडियो एक भारी-भरकम अजगर (Python) का है। जो शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ के सेट पर पकड़ा गया। शक्ति अरोड़ा ने यह भी बताया कि सांप पकड़ने वाले ने बताया कि अजगर ने 150 अंडे भी दिए हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप पकड़ने वाले ने एक खतरनाक अजगर की पूंछ को पकड़े हुए है जबकि अजगर जमीन पर रेंग रहा है। शक्ति ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, “इस ब्यूटी को आज हमारे सेट पर देखा और सांप पकड़ने वाले ने कहा कि उसने कम से कम 150 अंडे दिए हैं और चिंता न करें उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया है।” उनके इस वीडियो को फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी लाइक करते हुए इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

शक्ति अरोड़ा के इस वीडियो को अब तक 19 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। बता दें कि शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में हाल ही में लीप आया है। जिसके बाद शो की कहानी शक्ति अरोड़ा, सुमित सिंह और भाविका शर्मा के इर्द-गिर्द घूम रही है। शो का प्रीमियर हर दिन, रात 8:00 बजे स्टार प्लस पर होता है। शक्ति अरोड़ा ‘कुंडली भाग्य’ और ‘पवित्र रिश्ता’ में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story