Begin typing your search above and press return to search.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 25 Feb 2025: दिल तोड़ नील से शादी करेगी तेजस्विनी, सीरियल में अब आएगा धमाकेदार ट्विस्ट...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 25 February 2025 Full Episode: छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' मंगलवार 25 फरवरी 2025 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा होने वाला है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 25 Feb 2025: दिल तोड़ नील से शादी करेगी तेजस्विनी, सीरियल में अब आएगा धमाकेदार ट्विस्ट...
X
By Gopal Rao

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 25 February 2025 Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल "गुम है किसी के प्यार में" में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे एपिसोड में कुछ न कुछ होता रहता है। सीरियल में... मोहित की मौत की खबर सुनकर दौड़ा-दौड़ा नील तेजस्विनी के घर पहुँच जाएगा लेकिन वहाँ कोई ना मिलकर हक्का-बक्का रह जाएगा। इस दौरान पड़ोसी नील को बताएंगे कि पूरा परिवार नागपूर चला गया है क्यूंकी मोहित का परिवार वहाँ रहता है। साथ ही मोहित की पहली पत्नी लक्ष्मी का राज भी बताएंगे। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

आज टीवी सीरियल में, लीना नील से कहती है कि संडे को उसे परिवार के साथ लड़की देखने जाना है। इसपर नील शादी के लिए मना करता है और बोलता है कि मुझे अभी शादी नहीं करनी है, क्या हम इसे कुछ वक्त के लिए टाल सकते हैं। नील अपने परिवार से कहेगा कि मैं इंसान हूं और मेरा मन बदल भी तो सकता है। इसपर लीना और बाकी परिवार उससे कहेंगे कि हमने लड़कीवालों को जुबान दी है और अपनी बातों से पीछे हटना सही बात नहीं है। नील का परिवार उनपर दबाव बना ही रहा होगा कि तभी मंजरी उसका साथ देगी। वो कहेगी कि तुझे जो करना है, तुझे जो पसंद है तू वो कर। मैंने भी तेरे काका साहेब के कहने पर शादी की थी। मुझे कहा गया था कि वो लड़का अच्छा है, स्वीट है। लेकिन मैं इस वक्त अपने मायके में हूं। लीना नील से दोबारा पूछेगी कि वो लड़की देखने जाएगा या नहीं। मां के दबाव में नील तैयार हो जाएगा। लेकिन वो मन ही मन सोचेगा कि मैं किसी और से कैसे शादी कर लूं, जब मेरे दिल में केवल अपराजिता है। मैं मोहित काका को दिया वचन कैसे भूल जाऊं।

शो में आप आगे देखेंगे कि, नील मन ही मन सोचेगा कि मैं लड़की देख तो लूंगा, लेकिन शादी नहीं करूंगा, क्योंकि मेरे मन में अभी भी अपराजिता है। दूसरी ओर लीना सोचेगी, "अमरावती में कुछ हुआ है क्या? मुझे पता लगाना पड़ेगा।" मोहित की मां मुक्ता, तेजस्विनी और अदिति को मोहित के कमरे में लेकर आएंगी और उन्हें वहीं पर सोने के लिए कहेंगी। लेकिन तभी लक्ष्मी तमाशा बनाना शुरू कर देगी। इस पर मुक्ता कहेगी कि हम बरामदे में रह लेंगे। लेकिन अदिति उनका साथ देगी और कहेगी कि छोटी आई और बाकी लोग यहीं पर सोएंगे। बरामदे में आप लोगों को मच्छर काटेंगे। अदिति को सौतन का साथ देता देख लक्ष्मी भड़क जाएगी और उसके साथ बदसलूकी करेगी। इसपर मुक्ता उसे समझाने की कोशिश करेगी और लक्ष्मी ताई कहेगी। लेकिन लक्ष्मी जवाब देगी, "मुझसे रिश्ता जोड़ने की कोशिश भी मत करना। हमारे बीच में कोई रिश्ता नहीं है।"

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story