Begin typing your search above and press return to search.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 2 April Episode: दो टुकड़ो में मुकुल मामा को काटेगा राव साहब, सवि पर पिघला सुरेखा का दिल...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में मंगलवार 2 अप्रैल 2024 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा रहने वाला है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 2 April Episode: दो टुकड़ो में मुकुल मामा को काटेगा राव साहब, सवि पर पिघला सुरेखा का दिल...
X
By Gopal Rao

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 2 April Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल "गुम है किसी के प्यार में" में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे भोसले हाउस में कुछ न कुछ होता रहता है। इस वक्त टीवी टीआरपी की दुनिया में धमाल मचाता हुआ दिखाई दे रहा है। बीते एपिसोड में आपने देखा था कि, मुकुल मामा भोंसले पर चिल्लाता हैं और उन सब से बोलता हैं कि तुम्हारी मेरे सामने ओकात ही क्या है जो तुम मेरे पर आरोप लगा रहे हो। सब मुकुल को देखते हैं, सुरेखा मुकुल के पास आती हैं और उसे जोरदार थप्पड़ मारती हैं। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, मुकुल सबको दो कौड़ी का बताएगा। यशवंत को धमकी देगा कि अगर ये लोग चुप न हुए तो मेडिकल विंग का सपना सिर्फ सपना रह जाएगा। मुकुल फंडिंग वापस लेने की धमकी देगा। यशवंत मुकुल के धमकाने में नहीं आएगा। वह भी मुकुल से कहेगा कि उसने अपनी सगी बहन के घर की बच्ची के साथ घिनौना काम किया है। यशवंत कहेगा कि उसका मन कर रहा है कि जान ले ले। सुरेखा यशवंत का हाथ पकड़ लेगी।

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, सुरेखा यशवंत को रोकेगी तो मुकुल खुश होगा कि सुरेखा ने साथ दिया। वह सुरेखा से कहेगा कि सवि झूठ बोल रही है, किसी को इस बात पर यकीन नहीं करना चाहिए। सुरेखा कहेगी कि उसे मुकुल को दादा कहने में शरम आ रही है। सुरेखा मुकुल को जमकर सुनाएगी और 3 थप्पड़ लगाएगी। सुरेखा मुकुल से सारे रिश्ते खत्म कर लेगी। मामी भी अन्वी से माफी मांगेगी। ईशान मामा का वीडियो बनाएगा। उसका काला चिट्ठा खोलेगा। मामा से पर एनजीओ से इस्तीफा देने का दवाब बनाएगा। अप्सरा मामी कहेगी कि अगर मुकुल ने दोबारा कभी ऐसी घटिया हरकत की तो जेल भेज देगी। मामा-मामी घर से चले जाएंगे। सवि भी घर छोड़कर जाने लगेगी तो ईशान रोकेगा। सवि कहेगी कि राव साहब के फैसले का मान रख रही है। अक्का साहब सवि को रोकेंगी। वह सवि से कहेंगी कि उसने अपना कर्जदार बना दिया है। रीवा का चेहरा देखकर लगेगा कि उसे अच्छा नहीं लगा।

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, सावी बहुत खुश होती हैं, उसे लगता हैं कि वह ईशान से प्यार करने लगी हैं। वह कॉलेज में ईशान की फोटो देखती हैं, उसकी सभी फ्रेंड उसे चिड़ाने लगती हैं। सावी अपनी किताब बंद कर देती हैं। सावी ईशान के पास जाती हैं, उससे किताब गिर जाती हैं। ईशान किताब उठाता हैं। सावी ईशान की फोटो उठाती हैं, ईशान फोटो में आई लव यू लिखा देखता हैं। सावी ईशान से बोलती हैं कि उसे चॉकलेट पसंद हैं और यह बोलकर वो वहां से चली जाती हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story