Begin typing your search above and press return to search.

Ghum Hai Kisi Key Pyar Meiin: दुर्वा और ईशान के बीच हुई बहसबाजी, देखिए आज की एपिसोड....

Ghum Hai Kisi Key Pyar Meiin 3 February 2024: हिंदी टीवी सीरियल का मोस्ट पॉपुलर शो "गुम है किसी के प्यार में" (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) में दर्शकों को जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं।

Ghum Hai Kisi Key Pyar Meiin: दुर्वा और ईशान के बीच हुई बहसबाजी, देखिए आज की एपिसोड....
X
By Gopal Rao

Ghum Hai Kisi Key Pyar Meiin: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल का मोस्ट पॉपुलर शो "गुम है किसी के प्यार में" (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) में दर्शकों को जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। वही आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, यशवंत से होती हैं, जो सावी से बोलता हैं कि वो घर छोड़कर नहीं जा सकती हैं। यशवंत की यह बात सुनकर रीवा और सुरेखा दोनों सोच में पड़ जाते हैं। सुरेखा यशवंत को रोकती हैं, लेकिन यशवंत उसे घूरता हैं और सावी को वापिस कमरे में जाने के लिए बोलता हैं। यशवंत सावी से बोलता हैं की वो अब ईशान की पत्नी हैं और भोसले परिवार की बहु भी तो उसे भी ऐसा ही व्यवहार करना चाहिए।

रीवा यशवंत का फैसला सुनकर परेशान होती हैं, और यशवंत सावी को समझाता हैं कि वो नहीं चाहता कि कोई बाहर का व्यक्ति भोसले परिवार का मजाक बनाएं। वो आगे बोलता हैं कि भोसले खानदान का नाम उसके लिए गर्व की बात हैं और कोई इसका मजाक बनाएगा तो यह वो बर्दाश नहीं करेगा। फिर यशवंत, ईशान से बोलता हैं कि अगर वो अपने परिवार के खिलाफ जाकर सावी के साथ शादी कर सकता हैं तो उसे फिर अपनी पत्नी को अपने साथ रखने की हिम्मत भी होनी चाहिए। ईशान सावी से कहता हैं कि वह जानता हैं कि वो दोषी हैं, इसलिए वो उससे अनुरोध करता हैं कि जबतक में सब कुछ सही नहीं कर देता तुम यहां ही रहो।

दुर्वा, ईशान के पास आती हैं और ईशान से बोलती है कि वो रीवा को रोकने के बजाय सावी को क्यों रोक रहा हैं। ईशान दुर्वा से बोलता हैं कि वो उसे कोई जवाब नहीं दे सकता हैं तो दुर्वा उससे बोलती है कि तुम विनाश की स्थिति में जा रहे हो। दुर्वा ईशान से कहती हैं कि उसे उन लोगों के बारे में सोचना चाहिए जो उसकी चिंता फिक्र और उससे प्यार करते हैं। फिर आगे बोलती हैं कि तुम्हें जल्दी एहसास होगा जब तुम अकेले रह जाओगे। रीवा दुर्वा को रोकती हैं और बोलती हैं की ऐसा न बोले। फिर वो ईशान से माफी मांगती हैं, ईशान उससे बोलता हैं कि दुर्वा गलत नहीं हैं। यह सब जो कुछ हो रहा हैं उसका हकदार वो खुद ही हैं। ईशान रीवा से कहता हैं कि अगर वो सच में उसकी मदद करना चाहती हैं तो उसे अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहिए और खुद को हानि नहीं देनी चाहिए। रीवा ईशान से कहती हैं की तुम्हारे बिना मेरा जीवन नहीं हैं और में केवल तुम्हारे आसपास रहना चाहती हूं बाकी और कुछ नहीं।

सुरेखा यशवंत के पास जाती हैं और उससे पूछती हैं कि उसने सावी को जाने से क्यों रोका तो यशवंत बताता हैं कि अगर वो उसे नहीं रोकता तो ईशान सावी के पीछे चला जाता क्योंकि उसने उसकी जिम्मेदारी ले रखी हैं। फिर वो आगे बोलता हैं की उसे सावी के अपहरण की बात को भी छुपा के रखना होगा क्योंकि बड़े ऑफिसर इस केस को देख रहे हैं, अगर हमसे कहीं कोई भूल हुई तो कुछ भी हो सकता हैं। सुरेखा कहती हैं अगर सावी इस घर में रहेगी तो रीवा भी इसी घर में रहेगी तो यशवंत कहता हैं कि में जानता हूं तुम जैसा चाहती हो वैसे ही करती हो। लेकिन अगर रीवा के वजह से भोसले परिवार का नाम खराब हुआ तो इसके परिणाम उसे भुगतने होगे। सुरेखा बोलती हैं कि वह जानती हैं वो सही हैं। सावी, भवानी, अश्वनी, विनायक और निनाद से बोलती हैं कि हरिणी ने ईशान से उसकी शादी करके उसे मुश्किल स्थिति में डाल दिया हैं। अस्मिता उसके लिए दूध लेकर आती हैं और उसे समझाती हैं।

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, सावी यशवंत के रोकने के कारण घर में रुक गई हैं और सुरेखा ने भी रीवा को घर में रोक लिया हैं। अब आप आगे देखेंगे कि क्या रीवा और सावी एक साथ एक छत के नीचे साथ में रह पाएंगे।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story