Begin typing your search above and press return to search.

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Spoiler: सवि के लिए यशवंत को होगा पक्षतावा, इस बात से दंग रह जाएगा ईशा, देखें स्पोइलर शो...

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Spoiler

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Spoiler: सवि के लिए यशवंत को होगा पक्षतावा, इस बात से दंग रह जाएगा ईशा, देखें स्पोइलर शो...
X
By Gopal Rao

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Spoiler : मुंबई। टीवी सीरियल में दिखाया जाएगा कि सवि रोती हुई घर पहुंचेगी। वहां ईशा पार्टी की तैयारी करती मिलेगी। सवि सदमे में दिखेगी तो ईशा हैरान रह जाएगी। वह ईशा को अपना रेस्टिकेशन लेटर दिखाएगी। ईशा कहेगी कि भगवान भी कहें कि सवि ने चीटिंग की है तो वह नहीं मानेगी। ईशान दूर्वा की आंसरशीट चेक करेगा तो उसे शक होगा। वह सवि की कॉपी देखेगा तो लगेगा कि चीटिंग नहीं की है।

गुम है किसी के प्यार में सीरियल के आज के एपिसोड में ईशा सवि के वेलकम में पार्टी की तैयारी करेगी। वह कैंडीफ्लॉस और लॉलीपाप लाएगी। शान्तनु पूछेगा कि ये सब क्यों कर रही है। ईशा बोलेगी कि सवि का आखिरी पेपर है तो वह उसे सरप्राइज देना चाहती है। सवि रोती हुई पहुंचेगी। वह ईशा को अपना रेस्टिकेशन लेटर दिखाएगी। ईशा भड़केगी और कहेगी कि क्या भोसले इंस्टिट्यूट के सारे लोग मूर्ख हैं। भगवान भी कह दें तो वह नहीं मानेगी कि सवि ने चीटिंग की है। शान्तनु कहेगा कि उन लोगों ने उसके वहां न होने का फायदा उठाया है। ईशा का बदला सवि से निकाला है। ईशा सवि से माफी मांगेगी कि उसकी वजह से उसे ये सब झेलना पड़ रहा है। शान्तनु पूछेगा कि क्या ईशान वहां नहीं था। इस पर सवि बताएगी कि वहां होते हुए भी उन्होंने सवि का भरोसा नहीं किया। ईशा और शान्तनु सवि से कहेंगे कि वे उसे न्याय दिलाएंगे। ईशान घर पर कॉपी चेक करने बैठेगा तो दूर्वा की कॉपी देखकर उसे लगेगा कि किताब जैसा लिखा है। इसके बाद आयुष की कॉपी चेक करेगा तो दूर्वा की कॉपी उससे मैच करेगी। ईशान सवि की कॉपी देखकर इम्प्रेस होगा कि उसने बहुत डिटेल में आंसर दिए हैं और चीटिंग से मैच नहीं कर रही ।

कुछ देर में अस्मिता वहां पहुंचेगी और बताएगी की दूर्वा की जेब से उसे चीटिंग मिली। वह ईशान को बताएगी कि चीटर उसके घर पर ही है। ईशान गुस्से में आग-बबूला हो जाएगा। वह सबके सामने दूर्वा से पूछेगा कि सवि की कॉपी में चीटिंग किसने रखी. दूर्वा झूठ बोलती रहेगी। ईशान इस बात से चिढ़ जाएगा। वह गुस्से में दूर्वा पर हाथ उठाने चलेगा तो यशवंत उसे रोकेगा। बहुत डांट पड़ने के बाद दूर्वा सच बता देगी कि आयुष ने सवि की कॉपी में चीटिंग रखी थी। ईशान दूर्वा से कहेगा कि इस गलती की कोई माफी नहीं है। वह सवि के पक्ष में बोलेगा कि वह लड़की आगे बढ़ना चाहती है तो दूर्वा उसके पीछे पड़ गई है। निशिकांत दूर्वा को खींचते हुए ले जाएगा। यशवंत को भी सवि का चेहरा याद आएगा कि उसके साथ गलत हुआ। सवि हार मानकर लौटने की बात करेगी तो ईशा उसे याद दिलाएगी कि वह सवि और विराट चव्हाण की बेटी है। जुल्म सहना गलत है और उसे लड़ना होगा।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story