Begin typing your search above and press return to search.

घर पर मिली इस मशहूर एक्टर की लाश: 35 साल की उम्र में की आत्महत्या, इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर...

फिल्म इंडस्ट्री से एक दुख खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर ने सुसाइड कर लिया है।

घर पर मिली इस मशहूर एक्टर की लाश: 35 साल की उम्र में की आत्महत्या, इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर...
X
By NPG News

Sampath J Ram Death : मुंबई I टीवी इंडस्ट्री से एक दुख खबर सामने आई है। मशहूर कन्नड़ टीवी एक्टर संपत जे राम ने सुसाइड कर लिया है। वो सिर्फ 35 साल के थे और पैसों की तंगी से जूझ रहे थे। अभिनेता के निधन के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर छाई हुई है। बताया जा रहा है कि अभिनेता कुछ समय से तनाव में थे।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 22 अप्रैल को नेलमंगला में अपने निवास पर आत्महत्या की। एक्टर के निधन से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया है। बता दें कि संपत मुख्य रूप से कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री में काम करते थे। संपत को काफी समय से काम नहीं मिल रहा था, जिस वजह से वह परेशान चल रहे थे और वह तनाव का शिकार होने लगे। इस कारण उन्होंने आत्महत्या का कदम उठाया। हालांकि, इस मामले में अभी तक अभिनेता के परिवार या दोस्तों की ओर से किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 'अग्निसाक्षी' में संपत के सह-कलाकार रहे विजय सूर्या ने बताया कि अभिनेता काफी समय से अच्छे प्रोजेक्ट की तलाश कर रहे थे। वहीं, अभिनेता के को-स्टार रहे राजेंद्र ध्रुव ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर संपत की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'इतनी सारी फिल्में हैं। इतना संघर्ष बाकी है और इस मंच पर देखने के लिए बहुत कुछ है। कृपया वापस आए और अपने सपनों को साकार करें।'

अभिनेता के निधन के बाद कन्नड़ इंडस्ट्री गम में डूबी हुई है। इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर दुख जताया और संपत जे राम को श्रद्धांजलि दी। कहा जा रहा है कि अभिनेता काफी समय से पैसे की तंगी से भी जूझ रहे थे। अभिनेता को टीवी सीरियल 'अग्निसाक्षी' से घर-घर में पहचान मिली थी। इस सीरियल के जरिए उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

Next Story