Begin typing your search above and press return to search.

Gehana Vasisth Nikah: एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने एक्टर फैजान अंसारी से गुपचुप किया निकाह, तस्वीरें हुईं वायरल

Gehana Vasisth Nikah:'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने शादी कर ली है। गहना ने फैजान अंसारी को अपना लाइफ पार्टनर चुना है। उनकी निकाह सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

Gehana Vasisth Nikah: एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने एक्टर फैजान अंसारी से गुपचुप किया निकाह, तस्वीरें हुईं वायरल
X
By Ragib Asim

Gehana Vasisth Nikah:'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने शादी कर ली है। गहना ने फैजान अंसारी को अपना लाइफ पार्टनर चुना है। उनकी निकाह सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उन्होंने फैजान अंसारी से शादी करने के लिए सनातन धर्म से इस्लाम धर्म अपना लिया है। उनकी शादी की रस्में मुस्लिम तरीके से हुईं। फोटोज वायरल होने के पश्चात् गहना एक वर्ग के निशाने पर भी आ गई हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने आरोप लगाया कि यह 'लव जिहाद' का मामला है। अभी तक गहना एवं फैजान की तरफ से शादी को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

शादी में गहना ने लाल रंग का लहंगा पहना है जबकि फैजान ब्लैक पठानी में हैं। शादी में चुनिंदा लोग ही पहुंचे थे। गहना एवं फैजान बहुत वक़्त से एक दूसरे को जानते थे। उनकी शादी की खबर ने सभी को चौंका दिया। फैजान सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्टर हैं। उन्हें हाल ही में अमेजन मिनी टीवी के रियलिटी शो 'डेटबाजी' में देखा गया। फिलहाल गहना एवं फैजान की घोषणा की प्रतीक्षा है।

गहना वशिष्ठ मॉडल-एक्ट्रेस हैं। वह बीते वर्ष उस समय ख़बरों में आई थीं जब पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई अपराध शाखा ने उनको गिरफ्तार कर लिया था। गहना पर शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगा। इस मामले में उन्हें भी अपराधी बनाया गया। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के पश्चात् गहना निरंतर उनका बचाव करती नजर आई। उन्होंने कहा था कि राज कुंद्रा की गिरफ्तारी गलत है। रिपोर्ट के अनुसार, गहना ने राज कुंद्रा के एप द्वारा प्रोड्यूस की गई 3 फिल्मों में काम किया था। गहना का कहना था कि फिल्म में एरॉटिक कंटेट था ना कि वह पोर्नोग्राफी फिल्म थी।

कौन है फैजान अंसारी?

गहना वशिष्ठ के शौहर फैजान अंसारी पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं। इसके अलावा वे एक्टर भी हैं, जिन्होंने अमेजन मिनी टीवी के शो 'डेटबाज़' में काम किया है। दूसरी ओर गहना वशिष्ठ मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जो अक्सर विवादों में रहती हैं। पिछले साल जब शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का पोर्नोग्राफी केस सामने आया था, तब इस मामले में गहना वशिष्ठ का नाम भी जुड़ा था। ऐसा दावा किया गया था कि राज कुंद्रा और गहना वशिष्ठ ने मिलकर पोर्न फिल्मों का निर्माण किया था। इसके चलते दोनों को पुलिस कस्टडी में भी लिया गया था। हालांकि, अब दोनों ही जमानत पर जेल से बाहर हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story