Gauhar Khan: गौहर खान बनीं मां, अब घर में गूंजेगी नन्हे शहज़ादे की किलकारी...एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट....

Gauhar Khan: गौहर खान बनीं मां, अब घर में गूंजेगी नन्हे शहज़ादे की किलकारी...एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट....
X

Gauhar Khan Banin Maa : मुंबई I बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान और जैद दरबार माता-पिता बन गए हैं। गौहर ने बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद गौहर खान ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। गौहर खान ने अपनी पोस्ट के जरिए अपने फैंस को बताया कि बुधवार 10 मई के दिन उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। बेटे के आगमन की खबर सुन गौहर खान और जैद दरबार का पूरा परिवार जश्न में डूब गया है।


गौहर खान के घर बधाइयों का तांता लग गया है। टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक के सेलेब्स गौहर की पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं, फैन्स गौहर से बेटे की तस्वीरें शेयर करने की मांग कर रहे हैं। बता दें, गौहर खान सोशल मीडिया पर भी खूब पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 11 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।


गौहर खान और जैद दरबार की लव स्टोरी की बात करें तो जैद ने पहली बार गौहर खान सुपरमार्केट में शॉपिंग करते हुए देखा था। पहली नजर में ही जैद ने उन्हें दिल दे दिया था। हालांकि गौहर ने जैद पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया और शॉपिंग के बाद घर चली गईं। इसके बाद जैद ने गौहर को इंस्टाग्राम पर मैसेज किया और दोनों की बातें शुरू हो गईं। धीरे-धीरे दोस्ती हुई और वह प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने दिसंबर 2020 में शादी की। गौहर और जैद की उम्र में 12 साल का फासला है, लेकिन वो कहते हैं ना कि प्यार उम्र और मजहब नहीं देखता, बस हो जाता है। एक्ट्रेस के पति जैद एक कोरियोग्राफर हैं। यह म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे हैं।

Tags

Next Story