Begin typing your search above and press return to search.

गांव के पॉलिटिक्स पर बनी फिल्म जीरो बनही हीरो को मिला ताबड़तोड़ रिस्पॉन्स, सिनेमाघरों में धूम

गांव के पॉलिटिक्स पर बनी फिल्म जीरो बनही हीरो को मिला ताबड़तोड़ रिस्पॉन्स, सिनेमाघरों में धूम
X
By Manoj Vyas

रायपुर. भारती वर्मा निर्देशित जीरो बनही हीरो को दर्शकों का ताबड़तोड़ रिस्पांस मिल रहा है। सिनेमाघरों में दर्शकों की खचाखच भीड़ देखी जा रही है। दर्शकों के इस रिस्पांस से मेकर्स में उत्साह देखा जा रहा है। भारती वर्मा ने कहा कि फिल्म लोगों को पसंद आ रही यही हमारी सफलता है। हमने एक नया कॉन्सेप्ट सोचा था जिसमें रोमांस, कॉमेडी और बेहतरीन गीतों के साथ गांव राजनीति पर प्रहार था। यह एक ऐसे गांव की कहानी है जहां का सरपंच विकास की बजाय भ्रष्टाचार पर आमादा है। गांव का ही एक युवा उसे चुनाव के लिए चैलेंज कर देता है। फिल्म में एक पंच है जिसे सरप्राईज के तौर पर रखा गया है। यह मन कुरैशी पर फिल्माया गया है। इसे आप फिल्म पर देखेंगे तो मजा आएगा।

एक से बढ़कर एक गीत

गाने सिचुएशन के मुताबिक हैं। पहला गाना अखंड..दबंग...यह दर्शकों में जोश भर देता है। पांव के पैरी और, मोर हृदय मा प्राण, सुन न मोर कहना...दिल की धड़कन में समा जाते हैं। मां तोर कर्जा... यह लोरी मां की महत्ता प्रकट करती है। कुल मिलाकर सारे गाने अच्छे बन पड़े हैं।

कमाल के लोकेशंस

फिल्म की एक और खासियत है लोकेशंस। खासतौर पर गाने की शूटिंग में लोकेशंस का बहुत ख्याल रखा गया है। लोकेशंस देखकर ही आपका दिल गदगद हो जाता है। बड़े ही करीने से गानों को फिल्माया गया है।

Manoj Vyas

मनोज व्यास : छत्तीसगढ़ में 18 साल से पत्रकारिता में सक्रिय, सभी प्रमुख संस्थाओं में दी सेवाएं, इसी दौरान हरिभूमि समाचार पत्र से जुड़े। इसके बाद दैनिक भास्कर में सिटी रिपोर्टर के रूप में जॉइन किया। नौकरी के साथ-साथ गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से एमएमसीजे की पढ़ाई पूरी की। न्यायधानी के बाद राजधानी का रुख किया। यहां फिर हरिभूमि से शुरुआत की और नेशनल लुक, पत्रिका, नवभारत, फिर दैनिक भास्कर होते हुए भविष्य की पत्रकारिता का हिस्सा बनने के लिए NPG.News में बतौर न्यूज एडिटर जॉइन किया। इस बीच नवभारत के भुवनेश्वर, ओडिशा एडिशन में एडिटोरियल इंचार्ज के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Read MoreRead Less

Next Story