Begin typing your search above and press return to search.

सुष्मिता सेन से लेकर करिश्मा कपूर तक, अकेले दम पर की बच्चों की परवरिश... जानिए कौन-कौन हैं

सुष्मिता सेन से लेकर करिश्मा कपूर तक, अकेले दम पर की बच्चों की परवरिश... जानिए कौन-कौन हैं
X
By NPG News

मुबंई 08 मई 2022 I सोशल मीडिया के इस दौर में सेलेब्रिटीज हर चीज को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं. इन सब चीजों के बावजूद भी कई ऐसी बॉलीवुड की वो नायिकांए हैं जिन्होंने अपने बच्चों की अपने दम पर परवरिश की है. जानिए कौन-कौन हैं

सुष्मिता सेन:- 43 साल की सुष्मिता सेन ने अब तक शादी नहीं की है। उन्होंने महज 25 साल की उम्र में पहली बेटी रेने को गोद लिया था। दस साल बाद, 2010 में उन्होंने दूसरी बेटी अलीशा को गोद लिया। सुष दोनों बेटियों की अकेले ही परवरिश कर रही हैं।

करिश्मा कपूर:- करिश्मा कपूर की बात करें तो इनकी जिंदगी भी आसान नहीं रही है. 2003 में एक्ट्रेस ने बिजनेस टाइकून संजय कपूर से शादी की. 2016 में दोनों अलग हो गए. इसके बाद करिश्मा ने अकेले ही अपनी दोनों बेटियों को संभाला.

अमृता सिंह:- सैफ अली खान की पूर्व पत्नी अमृता सिंह के दो बच्चे हैं- सारा अली खान और इब्राहिम अली खान। सैफ से अलग होने के बाद दोनों बच्चों की परवरिश अमृता सिंह अकेले ही कर रही हैं। वो बच्चों के साथ अलग घर में रहती हैं।

नीना गुप्ता:- नीना गुप्ता का अफेयर वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से था। अफेयर के बीच नीना प्रेग्नेंट हो गईं। इसके बाद भी विवियन ने नीना से शादी नहीं की। उनकी एक बेटी हुई मसाबा। नीना ने बिना किसी की मदद के मसाबा की परवरिश की। आज मसाबा का नाम बड़े डिजाइनर्स की लिस्ट में शुमार है।

पूजा बेदी:- एक समय पर पूजा बेदी काफी फेमस अदाकाराओं में से एक थीं. उन्होंने फरहान इब्राहिम से शादी की थी और उनके दो बच्चे थे. 1994 में शादी करने के बाद, 2003 में दोनों अलग हो गए. तब से, पूजा अपने दम पर बच्चों की परवरिश कर रही हैं.

Next Story