Begin typing your search above and press return to search.

जेठालाल से बबीता जी का: 2 लाख रुपये की फोन छीन ले गए बदमाश, अब क्या करेगा जेठा?.... देखें VIDEO

जेठालाल से बबीता जी का:  2 लाख रुपये की फोन छीन ले गए बदमाश, अब क्या करेगा जेठा?.... देखें VIDEO
X
By NPG News

मुंबई 16 नवंबर 2021 I सब टीवी के शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) का आज का एपिसोड जबर्दस्त धमाकेदार रहने वाला है. इस शो का प्रोमो सामने आया है जिसमें दो लाख रुपये के चक्कर में 'जेठालाल' यानी दिलीप जोशी (Dilip Joshi) से 'बबीता जी' (Munmun Datta) का महंगा फोन बदमाश छीन कर ले जाते हैं. ये तो हम सभी जानते ही है कि बबीता जी की कोई भी चीज जेठा के लिए कितनी अहम हैं. अब जब उनका फोन चला गया है तो फिर उनकी मुसीबत तो आनी ही हैं.हुआ ये कि जेठालाल अपनी इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान पर होते हैं तभी तीन लोग उनके दुकान में घुसे चले आते हैं और पूछते हैं क्या तुम ही जेठालाल हो. इस पर जेठा कहते हैं कोई शक... फिर वो कहते हैं कि नहीं कोई शक नहीं है

बस हमारे दो लाख रुपये दे दो. लेकिन जेठा को इनके बारे में कुछ नहीं पता होता और वो पूछते हैं कौन से दो लाख रुपये. इस बहस में वागा की एन्ट्री हो जाती हैं जिसके हाथ में बबीता जी का फोन होता है. वो कहता है कि सेठ जी ये देखिए बबीता जी का फोन एकदम नए जैसा हो गया है. ये देखते ही बदमाश उसके हाथ से फोन छीन लेते हैं और कहते हैं कि अब ये फोन तभी मिलेगा जब उनके पैसे मिल जाएंगे. इसके बाद तो जेठा की मुसीबत आ जाती है और वो वागा के साथ उनके पीछे भागते हैं और कहते हैं कि वो फोन वापस दे दो चाहे मेरा फोन ले लो. इस पर बदमाश उनका फोन भी छीनकर ले जाते हैं और कहते हैं कि जब पैसों का इंतजाम हो जाए तो ये दोनों फोन ले जाना. जाहिर है जेठा की मुसीबत बड़ गई हैं. अब वो अपने फोन पाने के लिए क्या करेंगे ये देखना बेहद मजेदार होगा.

Next Story