दूसरी मंजिल से कूदा पड़े पूर्व मिस्टर यूनिवर्स, रीढ़ की हड्डी में आई गंभीर चोट... जानिए पूरा मामला
दूसरी मंजिल से कूदा पड़े पूर्व मिस्टर यूनिवर्स...

नईदिल्ली 13 मई 2022 I पूर्व मिस्टर यूनिवर्स कैलम वॉन मोगर ने ड्रग्स की ओवरडोज के कारण खुद से दूसरी मंजिल से छलांग मार ली। इसके बाद उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। उनके शरीर में कांच के बड़े-बड़े कट लगे हैं। वो जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।
साथी बॉडी बिल्डर और यूटूबेर निक त्रिगिली के हवाले से कहा कि जिस समय ये घटना हुई मिस्टर वॉन मोगर पर ड्रग्स का असर था। पोस्ट की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि ऑस्ट्रेलियाई फेमस एक्टर को इस एक्सीडेंट में गहरी चोटें आई हैं। उन्हें कांच से बड़ी संख्या में कट लगे हैं। वॉन मोगर के इंस्टाग्राम पर तीन मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। मिस्टर वॉन मोगर ने पिछले हफ्ते इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया था कि उन्होंने "कई बार बुरे काम किे हैं"। "लेकिन मुझे अतीत के निगेटिव थॉट पर ध्यान देने की जरुरत नहीं है। मुझे केवल इस बात की परवाह है कि मैं अपनी गलतियों से सीखूं और एक बेहतर इंसान बनूं। मैंने अपने जीवन में जो पॉजिटिव उपलब्धियां हासिल की हैं, वे उन गल्तियों से कहीं अधिक हैं I मैं केवल आपसे माफी मांग सकता हूं, ताकि मैं फिर से सही रास्ते पर आगे बढ़ सकूं । इस बॉडी बिल्डर को उसके परिवार के घर से बाहर कर दिया गया था, वे रोड रेज और हथियार ले जाने के मामलों में शामिल होने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी। बॉडी बिल्डर के लिए प्रार्थना करने के संदेश भेजने का दौर चल पड़ा है। प्रशंसकों ने वॉन मोगर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
