Film 'Emergency' Teaser: कंगना रनौत की फिल्म का दमदार टीजर आया सामने, VIDEO में दिखा भारत का डार्क फेज...देखें...

Film Emergency Teaser: कंगना रनौत की फिल्म का दमदार टीजर आया सामने, VIDEO में दिखा भारत का डार्क फेज...देखें...
X

Film 'Emergency' Teaser : मुंबई I बॉलीवुड की एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' का इंतजार फैंस को बेसब्री से है. इस फिल्म में कंगना, भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभा रही हैं. फिल्म का एक टीजर पहले रिलीज हो चुका है, जिसके जरिए एक्ट्रेस के लुक को रिवील किया गया था. अब नए टीजर में कंगना रनौत, अपने देश की रक्षा करने का प्रण लेती नजर आ रही हैं. ट्रेलर में उनका डायलॉग है कि 'इंदिरा ही इंडिया' है.

कंगना ने सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज डेट की भी अनाउंसमेंट की है। ये मूवी 24 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 'इमरजेंसी' का प्रोमो वीडियो, 25 जून 1975 को अराजकता की स्थिति से शुरू होता है। प्रदर्शनकारी सड़क पर हंगामा कर रहे हैं। हर जगह पथराव हो रहा है। पूरा अखबार इसी तरह की खबरों से पटा पड़ा है। प्रोमो में Anupam Kher कहते हैं, 'भारत के इतिहास की सबसे अंधेर घड़ी आ चुकी है। सरकार राज नहीं, अहंकार राज है ये। ये हमारी नहीं, इस देश की मौत है। इस तानाशाही को रोकना होगा।' इसके बाद कंगना की आवाज आती है, 'मुझे इस देश की रक्षा करने से कोई नहीं रोक सकता, क्योंकि इंडिया इंदिरा है और इंदिरा इंडिया है।' देखें ये वीडियो...


Tags

Next Story