Begin typing your search above and press return to search.

Famous Tv Actress Love Breakup Story: ऑफ स्क्रीन बहुओँ की अधूरी है रियल लाइफ की प्रेम कहानी, कुछ के है चर्चे और कुछ की बात पुरानी...

Famous Tv Actress Love Breakup Story:  ऑफ स्क्रीन बहुओँ की अधूरी है रियल लाइफ की प्रेम कहानी, कुछ के है चर्चे और कुछ की बात पुरानी...
X
By Gopal Rao

Famous Tv Actress Love Breakup Story: प्यारकिसी से कभी भी किसी भी हद तक हो जाता है। जब किसी से प्यार होने लगता है तो रिश्ते की शुरुवात में हम अक्सर सिर्फ सकरात्मक चीज़ें ही देखते हैं और हमेशा सातवें आसमान पर रहते हैं। यह एहसास इतना गहरा होता है कि यदि हमें उस व्यक्ति से बदले में उतना ही प्यार न मिले तो काफी दुख पहुंचता है, लेकिन कुछ रिश्तों में वक़्त के साथ-साथ प्यार की ‘शुरुआत’ वाला एहसास बदलने लगता है। पार्टनर की जो नकरात्मक बातें शुरुवात में इग्नोर की थीं बाद में वही बातें ख़राब लगने लगती हैं। छोटी-छोटी बातों पर तकरार होने लगता है और फिर एक वक़्त ऐसा आता है जब आपको लगता है कि इस रिश्ते को ख़त्म कर देने में ही भलाई है। टीवी की कुछ मशहूर एक्ट्रेसेस यानि टीवी फेमस शो की फेमस बहुओं मे खत्म कर दिया है। जब इन अभिनेत्रियों को लगा कि उनकी लव स्टोरी ठीक नहीं चल रही है तो उन्होंने इसे खत्म करना ही बेहतर समझा। जानते हैं उनके नाम...

अंकिता लोखंडे

अंकिता का प्यार नहीं है दुनिया में

पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे टीवी इंडस्ट्री का जानामाना नाम है। ये अपने को-स्टार सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप को लेकर वह बहुत सुर्खियों में रही थीं। ‘पवित्र रिश्ता’ में सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे ने साथ काम किया था और यही से इनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी। लेकिन बॉलीवुड में आने के बाद सुशांत अंकिता से दूर हो गए।

अनीता हसनंदानी

अनिता हसनंदानी चली गई थी डिप्रेशन में

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। एक टाइम में वह एजाज खान के साथ रिश्ते में थीं। ‘काव्यांजलि’ सीरियल में दोनों ने साथ काम किया था और इसी शो के दौरान दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। हालांकि दोनों के सामने कभी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्रेकअप के बाद अनीता डिप्रेशन में चली गयी थीं और बड़ी मुश्किल से खुद को संभाला। इसके बाद अनीता ने रोहित रेड्डी से शादी की और आज एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।

कृतिका कामरा

ये है मोहब्बते फेम ये जोडी भी रही अधूरी

कृतिका कामरा का नाम टीवी की खूबसूरत और फेमस एक्ट्रेस मे एक है वो बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी है। एक टाइम में कृतिका कामरा और करण कुंद्रा का अफेयर काफी चर्चा में रहता था। लोगों को इनकी जोड़ी बहुत पसंद थी। लेकिन किसी वजह से उनका ब्रेकअप हो गया और वह अलग हो गए। अब करण कुंद्रा अनुषा दांडेकर को डेट कर रहे थे और अब तेजस्वी प्रकाश के साथ है। और कृतिका अभी भी सिंगल हैं।

रुबीना दिलैक

नहीं मिल पाया छोटी बहु को पहला प्यार

छोटी बहु’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री रुबीना दिलैक को स्टार अविनाश सचदेव ने एक दूसरे को 5 साल तक डेट किया लेकिन इनका भी ये रिश्ता किसी वजह से टूट गया। जहां अविनाश ने ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ में भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री और राइटर शालमली देसाई से शादी कर ली वहीं हाल ही में रुबीना भी अभिनव शुक्ला के साथ शादी के बंधन में बंध गई।

दिव्यांका त्रिपाठी

‘बनूं में तेरी दुल्हन’ बनते बनते रह गई

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत ‘बनूं में तेरी दुल्हन’ सीरियल से की थी। इस सीरियल में उनके साथ शरद मल्होत्रा थे। सीरियल की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वह एक दूसरे को डेट करने लगे। लेकिन 8 साल लंबे रिश्ते के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। हाल ही में दिव्यांका ने विवेक दहिया से शादी की है और एक खुशहाल जिंदगी बीता रही हैं। शरद मलहोत्रा ने भी शादी कर ली है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story