Begin typing your search above and press return to search.

Chaitanya Death: फिल्म इंडस्ट्री को एक और झटका, मशहूर कोरियोग्राफर चैतन्य ने किया सुसाइड, मौत से ठीक पहले रिकॉर्ड किया वीडियो

Chaitanya Death: साउथ इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, लोकप्रिय तेलुगू डांस कोरियोग्राफर चैतन्य अब इस दुनिया में नहीं रहे। जी हां.. चैतन्य ने 30 अप्रैल को सुसाइड कर लिया जिसके बाद इंडस्ट्री में अफरा-तफरी का माहौल है।

Chaitanya Death: फिल्म इंडस्ट्री को एक और झटका, मशहूर कोरियोग्राफर चैतन्य ने किया सुसाइड, मौत से ठीक पहले रिकॉर्ड किया वीडियो
X
By NPG News

Chaitanya Death: साउथ इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, लोकप्रिय तेलुगू डांस कोरियोग्राफर चैतन्य अब इस दुनिया में नहीं रहे। जी हां.. चैतन्य ने 30 अप्रैल को सुसाइड कर लिया जिसके बाद इंडस्ट्री में अफरा-तफरी का माहौल है। वहीं सोशल मीडिया पर फैंस के साथ सेलेब्स समेत हर कोई डांसर को श्रद्धांजलि दे रहा है।

कहा जा रहा है कि चैतन्य काफी लंबे समय से कर्ज से परेशान थे जिसके बाद उन्होंने आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक लास्ट वीडियो भी साझा किया है जिसमें वह अपनी तकलीफ बताते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कर्ज से परेशान होने के कारण उन्होंने सुसाइड का फैसला लिया।

बता दें, सुसाइड से पहले कोरियोग्राफर ने एक वीडियो भी बनाया। इस वीडियो में वह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, "मेरी मां, पिताजी और बहन ने मुझे किसी भी समस्या का सामना किए बिना मेरी अच्छी देखभाल की। मैं अपने सभी दोस्तों से माफी मांगता हूं। मैंने बहुत से लोगों को परेशान किया और सभी से माफी चाहता हूं। पैसे के मामले में मैंने अपनी अच्छाई खो दी।

सिर्फ कर्ज लेना ही नहीं, बल्कि उसे चुकाने की क्षमता भी होनी चाहिए। लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सका। फिलहाल, मैं नेल्लोर में हूं और यह मेरा आखिरी दिन है। मैं अपने कर्ज से जुड़ी समस्याओं को सहन नहीं कर सकता।" डांसर का ये वीडियो हर किसी की आंखें नम कर रहा है। कोई भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा है कि, इतना होनहार डांसर अब हमारे बीच नहीं रहा।

कोरियोग्राफर चैतन्य के निधन के बाद उनके फैंस काफी दुखी है और सोशल मीडिया के माध्यम से शोक व्यक्त कर रहे हैं। उनका आखिरी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद यूजर्स दंग रह गए। कई प्रशंसकों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, "आत्महत्या जीवन की समस्याओं का समाधान नहीं है।

" इसके अलावा भी कई लोगों ने दुखद कमेंट्स किए तो कई ने रोने वाले इमोजी शेयर किए। बता दें, मौके पर पहुंची पुलिस ने चैतन्य के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर लिया गया है, रिपोर्ट की माने तो मामले की छानबीन होगी।

Next Story